Connect with us

झाबुआ

स्वच्छ, स्वस्थ एवं सौहार्दपूर्ण होली मनाने की अपील – कलेक्टर नेहा मीना का जिलेवासियों के नाम संदेश

Published

on

झाबुआ -जिलेवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कलेक्टर नेहा मीना ने अपने संदेश में कहा है कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक समरसता और सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व हमें भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के साथ खुशियाँ साझा करने तथा समाज में सकारात्मकता और एकता को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।

कलेक्टर ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है, जो हमें अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश देती है। यह अवसर है कि हम आपसी मतभेदों को भुलाकर मिल-जुलकर खुशियाँ बाँटें और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें। क्लेक्टर ने नागरिकों से विशेष अपील की है कि इस वर्ष होली को “स्वच्छ और स्वस्थ होली” के संकल्प के साथ मनाते हुए हर्बल एवं प्राकृतिक रंगों का ही उपयोग करें। रासायनिक रंगों से त्वचा, आँखों तथा स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल रंगों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण का ध्यान रखें तथा अनावश्यक रूप से पानी की बर्बादी न करें। साथ ही किसी भी व्यक्ति पर उसकी इच्छा के विरुद्ध रंग न डालें। विशेष रूप से पशु-पक्षियों पर रंग न डालें, क्योंकि रासायनिक रंग उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। हमें अपने पर्यावरण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार करना चाहिए । कलेक्टर ने युवाओं से आग्रह किया कि वे होली के अवसर पर शांति, सद्भाव और अनुशासन बनाए रखें तथा सामाजिक सौहार्द को मजबूत करें। अंत में उन्होंने समस्त जिलेवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह होली सभी के जीवन में खुशियों, उमंग और नई ऊर्जा के रंग भर दे ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!