Connect with us

झाबुआ

डा. यशवंत भंडारी  को परिषद गौरव से अलंकृत किया

Published

on


झाबुआ  शहर के सु प्रसिद्ध साहित्य कार एवं वरिष्ठ समाज सेवी डा. यशवंत भंडारी को पिछले 32वर्षो से अधिक समय से जैन श्वेताबर श्री संघ एवं परिषद परिवार में निरंतर अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के अनुपम योगदान के लिए झाबुआ परिषद गौरव से अलंकृत किया
    रवि पुष्प नक्षत्र एवं पुण्य सम्राट की मासिक पुण्य तिथी के अवसर पर आयोजित एक धार्मिक आयोजन में यह सम्मान श्री संघ एवं परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारीराष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश जैन नाकोड़ा सोहन लाल कोठरी डा. प्रदीप संघवी श्री संघ अध्यक्ष संजय मेहता पूर्व सचिव अनिल रुनवाल परिषद अध्यक्ष राकेश मेहता सचिव संदीप सकलेचा चातुर्मास समिति के सचिव पंकज कोठरी वरिष्ठ सदस्य कांतिलाल पगरिया कमलेश भंडारी विजय कटारियाआदि के द्वारा श्री भंडारी को प्रदान किया गया, इस अवसर
  अध्यक्ष श्री संजय मेहता नें कहा की श्री भंडारी नेअपनी लगन मेनहत एवं समर्पण भाव से श्री संघ एवं परिषद को नई उचाईयों तक पहुंचाया जो अभिनंदनीय एवं अनुकरणीय है, झाबुआ के ऐतिहासिक बावन जीनालय के जीर्णोद्धार में आपकी अहम भूमिका रही 20वर्षो तक निरंतर आपने श्री संघ के सचिव पद के दायित्व का सफलता पूर्वक निर्वहन किया जो एक कीर्तिमान है, संघ के कार्यों के साथ साथ नवयुवक परिषद के सभी आयोजनों में आपकी सदैव सक्रिय भागीदारी रही, जिसकी आज हम अनुमोदना करते हुए आपका अभिनन्दन कर हम सब गौरवाविंत हो रहै है
    अपने सम्मान के प्रत्युत्तर में श्री भंडारी ने कहा कि में अपने आप को बहुत ही पुण्य शाली मानता हूँ कि मुझे जिनशासन एवं पुण्य सम्राट की सेवा करने के  अनमोल अवसर प्राप्त हुये,  
      अपने मुझे इस सम्मान के योग्य मानकर मेरा सम्मान किया इसके लिए में आप सबके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ और आपको विश्वास दिलाता हूँ कि मे और मेरा पूरा परिवार जिन शासन के हर कार्य में सदैव समर्पित भाव से कार्य करता रहेगा
    कार्यक्रम के संचालन अध्यक्ष संजय मेहता ने किया आभार परिषद अध्यक्ष राकेश मेहता ने माना इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज जन एवं परिषद परिवार के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!