Connect with us

झाबुआ

अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया ‘सेफ यात्रा डे’

Published

on

झाबुआ —— अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल, झाबुआ के प्री-प्राइमरी विभाग द्वारा विद्यार्थियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से ‘सेफ यात्रा डे’ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे विद्यार्थियों को ट्रैफिक गार्डन का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

इस भ्रमण के दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री उमेश पुरोहित एवं श्री रामलाल सिंगाड़ ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें यातायात के नियमों एवं विभिन्न सुरक्षा उपायों की महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को सड़क पार करते समय ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने, ट्रैफिक सिग्नल के रंगों को समझने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व तथा सड़क पर सावधानी बरतने के बारे में बताया।

कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को केवल सड़क सुरक्षा ही नहीं, बल्कि घर पर सुरक्षा, विद्यालय में सुरक्षा एवं स्कूल बस में सुरक्षित व्यवहार से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ भी दी गईं। बच्चों ने ट्रैफिक गार्डन में विभिन्न यातायात संकेतों को देखा और रोचक गतिविधियों के माध्यम से सुरक्षा के नियमों को समझा।

इस अवसर पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री उमेश पुरोहित ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि छोटी उम्र से ही बच्चों में यातायात नियमों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। जागरूक बच्चे ही भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनेंगे।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्री प्राइमरी इंचार्ज श्रीमती अर्चिता राठौर ने इस ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी पहल के लिए ट्रैफिक विभाग का आभार व्यक्त करते हुए अंकुरम की और से ‘से नो टू प्लास्टिक’ लिखा हुआ कपड़े का बैग एवं पौधा भेंट किया। विद्यालय के निदेशक डॉ. लोकेश दवे एवं डॉ. चारुलता दवे ने इस प्रकार की गतिविधियों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ रितेश लिमये ने बताया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक जीवन में सुरक्षा के महत्व को समझाना तथा उनमें छोटी उम्र से ही जिम्मेदार और सुरक्षित व्यवहार की आदत विकसित करना है ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!