Connect with us

झाबुआ

अवैध शराब पर नियंत्रण में लापरवाही, देवास के तीन आबकारी मुख्य आरक्षक निलंबित

Published

on

देवास। जिले में अवैध शराब के निर्माण और विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रख पाने तथा कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में कलेक्टर नेहा मीना ने आबकारी विभाग के तीन मुख्य आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबित किए गए कर्मचारियों में आबकारी वृत्त देवास (स) में पदस्थ मुख्य आरक्षक दीपक टटवाड़े, बालकृष्ण जायसवाल और गजेन्द्र सिंह चौहान शामिल हैं। कलेक्टर ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत यह कार्रवाई की है। निलंबन अवधि के दौरान तीनों कर्मचारियों का मुख्यालय सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय, जिला देवास निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। जिले में अवैध शराब से जुड़े मामलों को लेकर लगातार हो रही कार्रवाई के बीच आबकारी विभाग के कर्मचारियों पर हुई इस कार्रवाई को विभागीय जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ8 minutes ago

आओ पता लगाएं : – पिटोल क्षेत्र में वह कौन सागर और प्रदीप है जिनके द्वारा अवैध शराब का कारोबार संचालित किया जा रहा है …..?

झाबुआ3 hours ago

आओ पता लगाएं : – पिटोल क्षेत्र में वह कौन सागर और प्रदीप है जिनके द्वारा अवैध शराब का कारोबार संचालित किया जा रहा है ।पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

झाबुआ5 hours ago

अवैध शराब पर नियंत्रण में लापरवाही, देवास के तीन आबकारी मुख्य आरक्षक निलंबित

झाबुआ1 day ago

कुंदनपुर चौकी को मिला नया प्रभारी, एसआई गोवर्धन मकवाना ने संभाली कमान

झाबुआ1 day ago

पिटोल में ढाबों पर शराब का कथित अवैध कारोबार! किसके संरक्षण में चल रहा है खेल ……. पुलिस या आबकारी ?

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!