Connect with us

झाबुआ

कुंदनपुर चौकी को मिला नया प्रभारी, एसआई गोवर्धन मकवाना ने संभाली कमान

Published

on

पत्रकार केशव सिंह ठाकुर
मो,9993962416✍️

कुंदनपुर। पुलिस चौकी कुंदनपुर में नए चौकी प्रभारी के रूप में उपनिरीक्षक (एसआई) गोवर्धन मकवाना ने 3 नवंबर 2026 को पदभार ग्रहण किया। वे मूल रूप से रतलाम जिले के निवासी हैं। पुलिस विभाग में उन्हें विभिन्न स्थानों पर सेवाएं देने का अनुभव प्राप्त है। वे इंदौर, रतलाम, नीमच एवं पेटलावद में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पेटलावद से स्थानांतरित होकर अब उन्हें कुंदनपुर चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले कुंदनपुर चौकी प्रभारी के रूप में कैलाश सीरवी पदस्थ थे। उनका पदोन्नति होकर टीआई बनने के बाद राणापुर थाने में पदस्थापन होने से कुंदनपुर चौकी प्रभारी का पद पिछले कई दिनों से रिक्त चल रहा था। स्थायी चौकी प्रभारी नहीं होने के कारण क्षेत्र के कई आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे थे। क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से नए चौकी प्रभारी की नियुक्ति की मांग की जा रही थी।
नवनियुक्त चौकी प्रभारी गोवर्धन मकवाना के पदभार ग्रहण करने पर पत्रकार केशव सिंह ठाकुर ने पुलिस चौकी पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
अब नए चौकी प्रभारी के आने से क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को मजबूती मिलने, आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 hour ago

कुंदनपुर चौकी को मिला नया प्रभारी, एसआई गोवर्धन मकवाना ने संभाली कमान

झाबुआ5 hours ago

पिटोल में ढाबों पर शराब का कथित अवैध कारोबार! किसके संरक्षण में चल रहा है खेल ……. पुलिस या आबकारी ?

झाबुआ22 hours ago

जिले में 11 पुलिया एवं रिटर्निंग वॉल निर्माण कार्यों के लिए 17 करोड़ 80 लाख 71 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

झाबुआ1 day ago

जल संसाधन विभाग द्वारा बिना नहर का पानी लिए 30 से अधिक परिवारों को बकाया बिल के नोटिस , जनसुनवाई में आवेदन देकर ग्रामीणों ने लगाया आरोप

झाबुआ2 days ago

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री कार्यालय तक शिकायत पहुंचाने का भी नहीं निकला नतीजा, सीएम हेल्पलाइन पर पहुंचते ही हो गई बंद

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!