Connect with us

झाबुआ

आओ पता लगाएं : – पिटोल क्षेत्र में वह कौन सागर और प्रदीप है जिनके द्वारा अवैध शराब का कारोबार संचालित किया जा रहा है ।पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Published

on

पिटोल में अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा, गुजरात सीमा से हो रहा परिवहन!
सागर और प्रदीप की भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज, पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

झाबुआ। जिले के गुजरात सीमा से सटे पिटोल क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार लगातार फल-फूलने की चर्चाएं सामने आ रही हैं। सीमावर्ती क्षेत्र होने का फायदा उठाकर अवैध शराब के परिवहन और बिक्री का खेल संचालित होने की बातें भी सामने आ रही हैं। हैरानी की बात यह है कि क्षेत्र में इस कारोबार को लेकर आमजन के बीच चर्चाएं हैं, लेकिन जिम्मेदार पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूत्रों के हवाले से पिटोल क्षेत्र में सागर और प्रदीप नाम के व्यक्तियों की कथित भूमिका को लेकर भी चर्चाएं हैं। आरोप है कि इनके माध्यम से क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार संचालित किया जा रहा है। इतना ही नहीं, सूत्रों द्वारा पुलिस और आबकारी विभाग के कुछ लोगों के कथित संरक्षण की बात भी कही जा रही है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
खातेगांव की घटना ने बढ़ाई चिंता
हाल ही में खातेगांव में एक थाना प्रभारी की डंपर से कुचलकर हुई मौत ने अवैध कारोबार और कानून व्यवस्था से जुड़े गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इस घटना के बाद यह सवाल और महत्वपूर्ण हो जाता है कि अवैध गतिविधियों पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं होती।
आमजन को जानकारी, जिम्मेदार विभाग अनजान क्यों?
पिटोल क्षेत्र में यदि अवैध शराब का कारोबार खुलेआम संचालित होने की चर्चाएं हैं, तो पुलिस और आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। क्या जिम्मेदार विभाग को इस गतिविधि की जानकारी नहीं है या फिर शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है?
सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि गुजरात सीमा से लगे इस संवेदनशील क्षेत्र में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए विभाग ने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं?
अब देखना यह है कि पुलिस अधीक्षक और जिला आबकारी अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और कथित कारोबार में शामिल लोगों के साथ-साथ संरक्षण देने के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराते हैं या नहीं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!