Connect with us

झाबुआ

अंकुरम में जला ज्ञान और संस्कार का दीया, गूँजा “शुभ दीपावली” का जयघोष

Published

on

“एक दीया ज्ञान का, एक दीया संस्कार का – यही है अंकुरम की दीपावली!”

झाबुआ —–अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल में आज दीपावली का पर्व सिर्फ मनाया नहीं गया, बल्कि जीया गया। सुबह 9 बजे से ही पूरा विद्यालय रंगोली, दीयों और बच्चों की मुस्कान से जगमगा उठा।

इस अवसर पर श्रीमती मनीषा अभिषेक संघवी, हार्दिका दवे एवं मालिनी त्रिवेदी अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। निदेशकगण, प्राचार्य महोदय एवं निर्णायकगण का आत्मीय स्वागत किया गया।

सुबह असेंबली के बजाय सीधे कक्षा गतिविधियों से दिन की शुरुआत हुई। नन्हें-मुन्नों ने अपनी नन्हीं उंगलियों से कमाल कर दिया –
नर्सरी ने बनाई शेप रंगोली, एलकेजी ने सजाई फूलों की रंगोली और यूकेजी के बच्चों ने पेपर कप से सुंदर आकाश कंदील बनाए।

इसके बाद हॉल में सभी कक्षाओं के ग्रुप फोटोग्राफ लिए गए और फिर भक्तिमय वातावरण में लक्ष्मी पूजन व दीया प्रज्वलन हुआ।

इस बार का सबसे बड़ा आकर्षण रहा – “एक भारत, अनेक दीपावली”
बच्चों ने पूरे भारत की दीपावली को एक ही मंच पर जीवंत कर दिया।

महाराष्ट्र का दीवाली किल्ला, गुजरात का चोपड़ा पूजन, बंगाल की काली पूजन, गोवा का नरकासुर, उत्तर प्रदेश का अयोध्या दीपोत्सव, राजस्थान का गोवर्धन पूजन व मांडणा और मध्य प्रदेश का लक्ष्मी पूजन व गाय गोहरी – हर प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।

कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं भजन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए भजन प्रतियोगिता एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता हुई, साथ ही अंग्रेज़ी व हिंदी में शानदार भाषण भी दिए गए।

प्रोजेक्टर पर बच्चों को दीपावली की विशेष प्रस्तुति दिखाई गई, जिसमें उन्हें बताया गया कि असली दीपावली दीयों की रोशनी में है, धुएं में नहीं। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए बच्चों ने Fireless पटाखे फोड़कर “सुरक्षित और हरित दीपावली” का संकल्प लिया।

इस पूरे भव्य कार्यक्रम का शानदार संचालन युवानी चौहान एवं याशिका यादव ने किया।

अंत में जयना कोठारी ने आभार व्यक्त किया एवं स्कूल की परंपरा अनुसार डायरेक्टर सर एवं प्राचार्य महोदय द्वारा अतिथियों को “Say No To Plastic” बैग देकर आभार व्यक्त किया गया।

दीयों की रोशनी, संस्कारों की खुशबू और बच्चों की हंसी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

अंकुरम परिवार की ओर से सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!