Connect with us

झाबुआ

गर्भवती महिलाओं और उनके होने वाले बच्चों को देंगे सुरक्षा कवच: मुख्यमंत्री श्री चैहान

Published

on

झाबुआ, 22 जुलाई, 2021मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि कोविड-19 का टीका कोरोना से बचाव का काफी प्रभावशाली एवं कारगर उपाय है। प्रदेश में अभी तक ढाई करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। टीकाकरण अभियान के चलते हमने यह निर्णय लिया है कि अब गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चे को वैक्सीन का सुरक्षा कवच प्रदान किया जाए। इसके लिये 23 जुलाई से कोविड-19 टीकाकरण सत्र की शुरूआत प्रदेश में होगी।
मुख्यमंत्री श्री चैहान ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कोविड-19 टीकाकरण गर्भवती महिलाओं और उनके होने वाले बच्चे के लिये सुरक्षा का मजबूत कवच है। गर्भवती महिलाओं को कोरोना संक्रमण से बचाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये राज्य स्तरीय टीकाकरण का कार्य प्रांरभ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने 23 जुलाई से शुरू हो रहे इस विशेष अभियान में सभी वर्गों से आव्हान किया है कि जिस तरह पूर्व में टीकाकरण के लिये लोगों ने उत्साह दिखाया था, उसी तरह गर्भवती महिलाओं को सुरक्षा कवच देने के लिये सक्रिय भूमिका निभाएँ, जिससे शत-प्रतिशत लक्ष्य समय पर प्राप्त किया जा सके। टीकाकरण केन्द्रों पर अतिरिक्त कक्ष की व्यवस्था प्रदेश में 23 जुलाई से शुरू हो रहे गर्भवती माताओं को कोविड-19 टीकाकरण विशेष अभियान सभी शासकीय मेडिकल कॉलेज, समस्त जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर वैक्सीन लगाई जाएगी। गर्भवती महिलाओं के लिये टीकाकरण केन्द्रों पर अतिरिक्त टीकाकरण कक्ष, निगरानी कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष, मेडिकल ऑफिसर द्वारा पर्यवेक्षण की व्यवस्था रहेगी। सभी केन्द्रों पर भारत सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिये जारी गाइडलाइन का पालन भी किया जाएगा। तीसरी लहर के प्रभाव को कम करना होगा मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को हरसंभव प्रयास कर निष्क्रिय करना होगा। इसके लिये राज्य सरकार ने अग्रिम रूप से सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर ली है। आगामी दिनों में प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित कर ली जाएगी। अस्पतालों में बेड्स की भी बड़े स्तर पर व्यवस्थाएँ की जा चुकी है। चिकित्सकीय अधोसंरचना निर्माण के साथ जरूरी मेन पावर की पूर्ति करने के लिये भर्तिया की जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने सभी प्रभारी मंत्रियों को अपने-अपने प्रभार के जिलों में अस्पतालों में की जा रही तैयारियों पर सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश की पॉजीटिविटी दर 0.01 प्रतिशत मुख्यमंत्री श्री चैहान ने बताया कि प्रदेश में अभी कोरोना काफी हद तक नियंत्रित है। लेकिन हमे निशिं्चत नहीं होना है। कोराना की गाइडलाइन का पालन करते हुए अनुकूल व्यवहार को भी अपनाना होगा। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने बताया कि आज प्रदेश में कुल 15 कोरोना के पॉजिटिव प्रकरण आये है और 20 रोगी स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। पॉजिटिविटी दर भी कम होकर 0.01 प्रतिशत रह गई है।प्रदेश में आज 76 हजार 879 कोरोना टेस्ट किये गये।
संदेश- दो गज की दूरी, माॅस्क है जरूरी। जीतेगा झाबुआ, हारेगा कोरोना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ15 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!