Connect with us

RATLAM

प्राधिकरण की अविक्रीत आवासीय तथा व्यावसायिक संपत्तियों का तेजी से विक्रय किया जाए

Published

on

कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

रतलाम 20 अगस्त 2021/ रतलाम विकास प्राधिकरण अपनी योजनाओं में विकसित करोड़ों रुपए मूल्य की अविक्रीत आवासीय तथा व्यवसायिक संपत्तियों का तेजी से विक्रय करें। प्राधिकरण द्वारा ग्राम सालाखेड़ी में प्रस्तावित यातायात नगर योजना का विकास शीघ्र प्रारंभ किया जाना सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इसके लिए आवश्यक संसाधन तीव्र गति से जुटाए जाएं। यह निर्देश कलेक्टर एवं प्राधिकरण अध्यक्ष श्री कुमार पुरुषोत्तम ने प्राधिकरण कार्यालय में विभागीय समीक्षा के दौरान बैठक में दिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्राधिकरण अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बताया गया कि प्राधिकरण के पास 30 करोड रुपए मूल्य की अविक्रीत संपत्ति है जिसका विक्रय किया जाना है

बैठक में कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए कि प्राधिकरण की श्री परशुराम विहार योजना में आवासीय भूखंड हेतु 23 अगस्त से प्रारंभ की गई प्रक्रिया में अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करें। इच्छुक हितग्राहियों को साइट विजिट करवाएं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि योजना के भूखंडों की बिक्री प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार हो। शहर के प्रमुख स्थानों पर सूचना पटल लगवाएं। शासकीय कार्यालयों को भी सूचित किया जाए। प्राधिकरण की बेहतर छवि निर्मित हो। जनता के कार्य प्राथमिकता के साथ निपटाए जाएं। कलेक्टर ने प्राधिकरण के विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति विकसित संपत्ति तथा तकनीकी प्रगति का भी संज्ञान लिया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ5 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!