Connect with us

RATLAM

वैक्सीनेशन महा अभियान के दो दिवसों में 80 हजार टीके लगाए जाने का लक्ष्य कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम ने की तैयारियों की समीक्षा

Published

on

रतलाम 21 अगस्त 2021 कोरोना वैक्सीनेशन महा अभियान आगामी 25 एवं 26 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। महा अभियान के दौरान दोनों दिवसों में 80 हजार टीके लगाए जाने का लक्ष्य रतलाम जिले में तय किया गया है। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा जिला एनआईसी कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर अनुविभागवार लक्ष्य निर्धारित किए गए।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम महा अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्व तैयारियां रखें। आलोट अनुविभाग में 18 हजार टीकाकरण का लक्ष्य महा अभियान के दोनों दिवसों के लिए निर्धारित किया गया। इसी प्रकार बाजना के लिए 7 हजार, जावरा तथा पिपलोदा के लिए 22 हजार, सैलाना के लिए 10 हजार तथा रतलाम ग्रामीण के लिए 15 हजार टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया। रतलाम शहर में दोनों दिवस 10 हजार टीके सेकंड डोज के लगाए जाएंगे। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को प्लानिंग पर फोकस करने के निर्देश दिए। अभियान को सफल बनाने के लिए दीनदयाल अंत्योदय समितियों, जन अभियान परिषद, अशासकीय संस्थाओं, सामाजिक संगठनों आदि की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभियान की सफलता के लिए कलेक्टर द्वारा सभी स्थानों पर टीकाकरण दलों के समय पर पहुंच जाने और घर-घर से लोगों को टीकाकरण स्थलों पर लाने के लिए जोर दिया।

कलेक्टर द्वारा वैक्सीनेशन महा अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर से अनुविभागों में अधिकारियों की तैनाती भी की गई। बाजना के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले की तैनाती की गई है। इसी प्रकार पिपलोदा के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री रजनीश सिन्हा तथा रतलाम ग्रामीण में डिप्टी कलेक्टर सुश्री कृतिका भीमावद तैनात की गई हैं। रतलाम शहर में एसडीएम श्री अभिषेक गहलोत एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिराली जैन कार्य देखेंगे। सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी रहेंगे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!