Connect with us

RATLAM

वर्ष 2024 और 2028 ओलिंपिक के लिए प्रदेश में तैयार होंगे खिलाड़ी : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Published

on


18 खेल अकादमियों में तराशा जाएगा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खिलाड़ियों से की टेलेंट सर्च अभियान से जुड़ने की अपील

रतलाम 20 अगस्त 2021/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने रिकार्ड बनाया है और भविष्य की संभावनाओं के द्वार खोले हैं। उनके शानदार प्रदर्शन ने हमें प्रेरित किया है। अत: हमने तय किया है कि नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खोजें और उन्हें मध्यप्रदेश की 18 खेल अकादमियों में प्रशिक्षण देकर तराशा जाए। हम एक नहीं अनेक ऐसे खिलाड़ी निकालेंगे, जो ओलिंपिक हो या राष्ट्रीय और विश्व स्तरीय विभिन्न स्पर्धाएँ हो, में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खेल में रूचि रखने वाले युवाओं से प्रदेश के टेलेंट सर्च अभियान में पंजीयन कराने की अपील की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास से मीडिया के माध्यम से यह संदेश जारी किया।

उदीयमान खिलाड़ियों को मिलेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि हमारी निगाहें 2024 के पेरिस ओलिंपिक और 2028 के लांस एजेंल्स ओलिंपिक पर है। मध्यप्रदेश से और ओलंपियंस निकाल कर हम पदक प्राप्त करेंगे, हम देश के लिए मेडल जीतेंगे। इसमें हम कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। खेलों में रूचि रखने वाले सभी बेटे-बेटियों से मैं अपील करता हूँ कि मध्यप्रदेश के टेलेंट सर्च अभियान में पंजीयन करवाएँ ताकि हमारी टैलेंट सर्च में नए नाम सामने आ सकें। इससे उदीयमान खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर, तराश कर देश के गौरव के लिए आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रजिस्ट्रेशन कराएँ, टेलेंट सर्च कार्यक्रम में भाग लें, अच्छे खिलाड़ी बनें, सरकार आपके साथ है।

अब तक 50 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने कराया टेलेंट सर्च में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज के लिए प्रदेश स्तरीय व्यापक अभियान चला रही है। टोक्यो ओलिंपिक में भारत की ताज़ा सफलताओं ने पूरे देश और युवा खिलाड़ियों में नया जोश पैदा किया है। यही कारण है कि अब तक टेलेंट सर्च के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में 50 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने आवेदन किया है। शारीरिक क्षमता एवं खेलों में प्रवीणता के आधार पर होनहार खिलाड़ियों को विश्व-स्तरीय खेल सुविधाओं से सुसज्जित 18 अकादमियों में कोचिंग और ट्रेनिंग के माध्यम से तराशा जायेगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ16 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!