Connect with us

झाबुआ

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर 07 अप्रैल-2022 को जिला चिकित्सालय झाबुआ में विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन

Published

on

जिला जनसम्पर्क कार्यालय झाबुआ(म0प्र0
झाबुआ 07 अप्रैल, 2022। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर 07 अप्रैल-2022 को जिला चिकित्सालय झाबुआ में विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ श्रीमान मोहम्मद सैय्यदुल अबरार महोदय जी के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ सचिव/जिला न्यायाधीश श्री लीलाधर सोलंकी जी की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में श्री सोलंकी जी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी दुनिया भर में विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम हमारा ग्रह हमारा स्वास्थ्य है। श्री सोलंकी जी ने बताया कि जहां अभी कोरोना से कुछ हद तक उभरे ही हैं, वहीं अन्य बीमारियों का प्रकोप भी जारी है। मानसिक तनाव का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हर उम्र और वर्ग के व्यक्ति मानसिक तनाव में है। दो वर्षों में मानसिक तनाव के मरीज में बढ़ोतरी आई है। हमारी भावात्मक संवेगात्मक व्यवहार में संतुलन का होना अति आवश्यक है और यही संतुलन किस प्रकार बनाए रखना की चुनौती है। मेरी अपील है कि शारीरिक और मानसिक असंतुलन पर चिकित्सक से सलाह लें और कोई भी बीमारी बढ़ने नहीं दें। शिविर में श्री सोलंकी जी ने बेहतर खानपान तरीके और बीमारियों से बचाव की जानकारी दी साथ ही बुजुर्गों को देखभाल और समय-समय पर होने वाली जांच के बारे में बताया। शिविर में मरीजों को फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया। उक्त शिविर में डॉ. बी.एस. बघेल डॉ. सावंत अजनार, डॉ. फैजल पटेल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ के कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ8 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!