Connect with us

झाबुआ

संभवतः प्रदेश का प्रथम अमृत सरोवर का लोकार्पण

Published

on

हमारे देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री का सपना हमने साकार किया है

रन्नी गांव जिले के लिए गौरवशाली, यहां का नाम प्रदेश में ही नही देश में भी जाना जाएगा – सांसद जी.एस.डामोर

झाबुआ, । अमृत सरोवर ग्राम रन्नी (थांदला) का कार्य पूर्ण होकर दिनांक 24 मई को माननीय सांसद श्री गुमानसिंह जी डामोर के मुख्य आतिथ्य में लोकार्पण किया गया। दिनांक 24 मई को प्रातः 6.30 पर वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा भी रन्नी में अमृत सरोवर तालाब के लोकार्पण के समय वर्चुअल रूप से उपस्थित होने का आश्वासन दिया था। कलेक्टर महोदय के द्वारा वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत सरोवर तालाब के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की थी। जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा सराहना की गई थी। इसके अतिरिक्त अच्छे कार्य के लिए बधाई भी दी गई थी। इस लोकार्पण कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला श्री अनिल भाना, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मणसिंह नायक, भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता विश्वास सोनी, प्रदेश अ.ज.जा मौर्चा के अध्यक्ष श्री कलसिंह जी भाबर, मण्डल के अध्यक्ष श्री तोलसिंह जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री ओम प्रकाश शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष श्री राजेश जी बघेल, नगरपालिका थांदला के अध्यक्ष श्री बंटी डामोर, भाजपा पदाधिकारी श्री विश्वास सोनी, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती हेतरी बेन, सांसद प्रतिनिधि श्री अजय डामोर की गरीमामय उपस्थिति में यह आयोजन किया गया। अतिथियां के द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया एवं अतिथियों का पुष्प गुच्छ से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री गुमानसिंह जी डामोर ने अपने उद्बोधन में कहा कि में ग्रामवासियों को बधाई देता हॅू , हमारे लिए यह गर्व का विषय है, गौरव का विषय है रन्नी गांव का नाम प्रदेश में ही नहीं देश में जाना जाएगा और इस गांव की खबर माननीय प्रधानमंत्री तक जाएगी। गांव के लोगों ने जिला प्रशासन ने जनपद के इंजीनियरों ने सबने मिलकर अभूतपूर्व काम किया है। यहां पर बडी आव आई है। जिसमें निरंतर पानी प्रवाहित हो रहा है। यहां पर मॉ गंगा, मॉं नर्मदा भी प्रकट हो गई है। ग्राम रन्नी के लोग धर्म के प्रति जागरूक है। यहां पर हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। हमारे पिछडे हुए ग्रामों को आगे लाने का प्रयास निरंतर होता रहेगा। यह प्रयास सतत जारी रहेगा। ग्रामों में समृद्धि लाना, शिक्षा के स्तर को बढाना, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना यह हमारी प्रथम प्राथमिकता है। यहां के माध्यमिक स्कूल की मांग पूरी करने के लिए हम हर सम्भव प्रयास करेंगे। यहां पर 8 लेन सडक का काम लगभग पूर्ण हो चुका है। यह काम 1 लाख करोड के लगभग है। जिसमें यहां के भाई बहन अपना सामान बनाकर बम्बई दिल्ली जाकर रोजगार के नए अवसर प्राप्त कर सकते है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मणसिंह नायक, प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता विश्वास सोनी एवं प्रदेश अ.ज.जा. मौर्चा के अध्यक्ष श्री कलसिंह भाबर द्वारा भी अपना उद्बोधन दिया गया एवं यहां के लोगों को बधाई दी एवं आशा व्यक्त की की इस अमृत सरोवर तालाब से आप सभी ग्रामीण अपने खेतों को सिंचित करेंगे एवं अपनी आय को बढाएगे। शुद्ध पेयजल भी आपको प्राप्त होगा।

मनरेगा योजना के तहत निर्मित अमृत सरोवर तालाब आडु वाले नाकी का अथितियों के द्वारा अवलोकन किया गया एवं यहां पर सघन वृक्षारोपण किया गया। इस अमृत सरोवर तालाब जिसकी लागत 11.40 लाख है। इसके अतिरिक्त इस अमृत सरोवर के निर्माण में लगभग 3 लाख रूपए से ज्यादा की जनभागीदारी भी सुनिश्चित की गई है।
अमृत सरोवर तालाब का कार्य प्रगतिरत होने के दौरान ही जल स्त्रोत की धारा निकली जिससे ग्रामीणों में हर्ष व्यक्त किया गया। वहीं यहां पर बडी मात्रा में पशु, पक्षी एवं आमजन को राहत मिली।
जिले में जल अभिषेक अभियान के अंतर्गत जिले में 104 अमृत सरोवर का निर्माण किया जाना है। जिसकी लागत 17.39 करोड है। अमृत सरोवर निर्माण का कार्य वर्षा ऋतु के प्रारंभ होने के पहले पूर्ण करना है। वर्तमान में एक कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष 103 अमृत सरोवर तालाब निर्माण कार्य प्रगति पर है।
झाबुआ जिले में जल अभिषेक अभियान के अंतर्गत अमृत सरोवर के झाबुआ जनपद पंचायत में 12 कार्य लिए गए है, मेघनगर जनपद पंचायत में 12 कार्य, जनपद पंचायत पेटलावद में 23 कार्य, जनपद पंचायत रामा में 16 कार्य, जनपद पंचायत राणापुर में 13 कार्य, जनपद पंचायत थांदला में 28 कार्य लिए गए है। इस तरह जिले में 104 कार्य की कुल लागत 17.39 करोड है।
सरकार की मंशा है कि प्रदेश के सभी जिलों में अमृत सरोवर का निर्माण कर वर्षा के जल का संरक्षण किया जा सके। ताकि केवल वर्षाकाल के 2-3 माह में ही जल की उपलब्धता नहीं होना बल्कि सतत् जल की उपलब्धता रहे। इस हेतु अमृत सरोवर के जल ग्रहण क्षेत्र में व ड्रेनेज लाईन के उपचार से संबंधित सभी कार्य वर्षाकाल के पूर्व किए जाएंगे। अमृत सरोवर के कार्य स्थल के दोनों ओर तीन कतारों में वृक्षारोपण का कार्य भी किया जाएगा। जिसमें अंतिम व तीसरी कतार में बरगद, पीपल, नीम के पौधे आनिवार्यतः रौंपे जाएंगे।
ग्राम रन्नी अमृत सरोवर के लोकार्पण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत थांदला श्री आर.सी. हालू, तहसीलदार थांदला श्री शक्तिसिंह चौहान, नायब तहसीलदार श्री अनिल बघेल, प्रभारी पीआरओ श्री सुधीर कुशवाह, जनपद पंचायत थादंला के उपयंत्री श्री आनंद तिवारी, बडी संख्या में ग्रामीणजन, प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
पेटलावद21 mins ago

मारुति स्वीफ्ट कार में अवैध शराब की 26 पेटी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

झाबुआ1 hour ago

‘’स्वच्छता ही सेवा अभियान” अंतर्गत  स्वच्छता जागरूकता हेतु श्रमदान एवं  एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण।

झाबुआ3 hours ago

नवरात्रि महोत्सव के आयोजन को लेकर सर्वोदय कला मण्डल द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया

झाबुआ5 hours ago

जब हाथ आसमां तक ना पहुंचे ,तो किसी बुजुर्ग के पैर छू लेना ।***** 1 अक्तुबर को वृद्धजन दिवस पर होगा वृद्धजनों का गरीमामय सम्मान । ********वृद्धजन अपने सस्मरणों एवं जीवन के अनुभवों से भी उपस्थितजनों को लाभान्वित करेगें’-नीरजसिंह राठौर ।

अलीराजपुर21 hours ago

अलीराजपुर – यूवाओ के साथ डीएड / बीएड मे एडमिशन के नाम पर हूई धोखाधडी , मामला पहुंचा थाने ।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!