Connect with us

झाबुआ

जिला प्रेस क्लब का हुआ गठन, भूपेंद्र गौर अध्यक्ष व उमेश चौहान सचिव नियुक्त

Published

on

झाबुआ। जिले में पत्रकारों को संगठित करने, पत्रकारिता के उद्देश्यों को मजबूती प्रदान करने और पत्रकारों के हितों को लेकर एकजुट होकर कार्य करने के उद्देश्य से जिला प्रेस क्लब का गठन किया गया। स्थानीय अंबा पैलेस में सुबह 11 बजे आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र गौर को अध्यक्ष और उमेश चौहान को सचिव नियुक्त किया गया।

बैठक में जिला प्रेस क्लब के गठन, उद्देश्यों और संगठन की भावी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अली असगर बोहरा, मनोज अरोरा, मनोज जानी , हरीश यादव , प्रवीण सोनी और संदीप जैन सहित अन्य पत्रकारों ने पत्रकारों से संगठित होकर कार्य करने तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में आपसी समन्वय और एकजुटता बनाए रखने की बात कही। उपस्थित पत्रकारों ने भी संगठन को लेकर अपने विचार और सुझाव रखे ।

चर्चा के उपरांत ओम सोलंकी ने वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र गौर का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। इस प्रस्ताव का राधेश्याम पटेल, दशरथ कट्ठा, राजेंद्र राठौर और आफताब कुरैशी ने समर्थन किया। इसके बाद मुज्जमिल खान ने उपस्थित पत्रकारों से अध्यक्ष पद के लिए अन्य नाम प्रस्तावित करने का आग्रह किया। किसी अन्य नाम का प्रस्ताव नहीं आने पर सभी उपस्थित पत्रकारों ने हाथ उठाकर भूपेंद्र गौर के नाम पर अपनी सहमति व्यक्त की ।

इसी क्रम में शाबिर मंसुरी ने सचिव पद के लिए उमेश चौहान का नाम प्रस्तावित किया, जिस पर उपस्थित सभी पत्रकारों ने सहमति जताई। इस प्रकार सर्वसम्मति से जिला प्रेस क्लब का गठन किया गया। बैठक में झाबुआ, पेटलावद और मेघनगर क्षेत्र के करीब 50 पत्रकारों ने सहभागिता की। नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र गौर और सचिव उमेश चौहान को उपस्थित पत्रकारों ने बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । वही सभी पत्रकारों ने एक स्वर में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया और एकता के साथ कार्य करने की बात कही ।

इस वार्ता में दौलत भावसार ,राजेंद्र सिंह राठौर ,हिमांशु त्रिवेदी ,सलीम हुसैन ,पीयूष गादीया,भव्य जैन, राज सोलंकी,राधेश्याम पटेल ,मुकेश (बाबू) जैन ,उमेश चौहान, निकलेश डामोर ,यश चौहान, रितिक विश्वकर्मा ,महेश राठौर ,मनोज अरोरा ,हरीश यादव, प्रवीण कुमार सोनी,मनीष शाह , संदीप जैन ,आफताब कुरैशी ,मयंक बाफना ,श्रवण मालवीय, राकेश पोद्दार,रिंकू रूनवाल, साबिर मंसूरी, अमित शर्मा ,पंकज मालवीय, संजय पी लोढ़ा ,अजय भूरिया,अली असगर बोहरा, सुनील डाबी ,दशरथ सिंह क्ठ्ठा ,भूपेन्द्र बरमंडलियां,ओमप्रकाश सोलंकी,मुजम्मिल खान ,पुनीत जोशी ,अहद खान ,संजय बैरागी , मनोज जानी ,अमित सिंह जादोन , मुकेश सिसोदिया ,प्रकाश पडियार, सुरेशचंद्र परिहार ,जीतेश विश्वकर्मा आदि पत्रकार उपस्थित थे ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!