Connect with us

झाबुआ

पिटोल में ढाबों पर फल-फूल रहा अवैध शराब का कारोबार

Published

on



गुजरात सीमा से सटे क्षेत्र में खुलेआम शराब बिक्री की चर्चा, पुलिस और आबकारी विभाग की भूमिका पर उठ रहे सवाल


झाबुआ। जिले के गुजरात सीमा से सटे ग्राम पिटोल में अवैध शराब का कारोबार तेजी से फल-फूलने की चर्चाएं सामने आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार क्षेत्र के कई ढाबों पर कथित तौर पर अवैध रूप से शराब का विक्रय किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस गतिविधि की जानकारी स्थानीय स्तर पर आमजन के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग को इसकी भनक है या नहीं, यह बड़ा सवाल है।
गौरतलब है कि पड़ोसी राज्य गुजरात में शराब की बिक्री प्रतिबंधित है। ऐसे में पिटोल जैसे सीमावर्ती क्षेत्र से अवैध शराब की बिक्री के साथ-साथ गुजरात की ओर शराब के अवैध परिवहन की आशंकाओं को भी बल मिल रहा है। यदि इन चर्चाओं में सच्चाई है तो यह न केवल आबकारी विभाग, बल्कि पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी आबकारी विभाग के साथ पुलिस विभाग की भी है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या संबंधित विभागों को इन गतिविधियों की जानकारी नहीं है, या फिर जानकारी होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है? वहीं क्षेत्र में यह चर्चा भी जोर पकड़ रही है कि कहीं इस अवैध कारोबार को किसी स्तर पर संरक्षण तो प्राप्त नहीं है? अब देखना यह है कि पुलिस अधीक्षक और आबकारी विभाग के अधिकारी पिटोल क्षेत्र में संचालित ढाबों की जांच कर अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई करते हैं या फिर यह कारोबार यूं ही बेखौफ चलता रहेगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!