Connect with us

झाबुआ

अंतरवेलिया चौकी का मामला… मोटरसाइकिल चाेर गैंग का पर्दाफाश…….. 6 आरोपियों से 6 मोटरसाइकिल जप्त की |

Published

on

उपरोक्त फोटो- अंतरवेलीया चौकी प्रभारी राजेंद्र शर्मा ,प्रधान आरक्षक जितेंद्र सांखला व अन्य स्टाफ द्वारा चोरों से वाहन जप्त किए |

आफताब कुरेशी व पीयूष गादीया की रिपोर्ट
झाबुआ- जिले सहित आसपास के क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही थी पुलिस लगातार वाहन चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी अंतरवेलीया चौकी पुलिस को सफलता भी प्राप्त हुई है पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गैंग का पर्दाफाश किया है पुलिस ने चोरों से 6 मोटरसाइकिल जप्त कर के 5 आरोपीयाे व एक नाबालिग सहित 6 चाेर को गिरफ्तार किया है | अंतरवेलीया पुलिस की सक्रियता से ही इस वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है इसी सक्रियता के कारण ही आमजन में पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति विश्वास बढ़ता है |

मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश
जिले मे आसपास के क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही थी | इस हेतु एसपी विनीत जैन के निर्देशन में समय-समय पर सघन वाहन चेकिंग अभियान भी अंतरवेलीया चौकी प्रभारी द्वारा चलाया जा रहा था | इसी कड़ी मे पुलिस अधीक्षक विनीत जैन के निर्देश पर अंतरवेलिया चाैकी प्रभारी राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान दिनांक 25 फरवरी को कल्याणपुरा तरफ से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 45 एम एल 0 844 पर रखी अवैध शराब 60 लीटर देसी महुआ के ले जाते दो आरोपियों शिवा तथा शैतान मकोडिया निवासी मोखडा व गोविंद पिता मोहन गणावा निवासी माल खंडवी को गिरफ्तार किया गया | पूछताछ में आरोपी गणों द्वारा अवैध शराब बेचने हेतु ले जाना बताया | तथा गाड़ी पिपलिया से चोरी करना बताया तथा चोरी में अपने अन्य साथी रविंद्र कनिया परमार निवासी नौगांवा ,पमलु पिता सक्रिया डामोर निवासी हत्या देली ,राहुल पिता मांगीलाल गोती रमवापुर ,व एक अन्य साथी के साथ मिलकर गुजरात के दाहोद से तथा राजस्थान के सागवाड़ा तरफ से 5 और अन्य गाड़ियां चोरी करना बताया जिनमें 2 पल्सर गाड़ियां ,दो पैशन गाड़ियां ,एक होंडा शाइन व एक स्प्लेंडर गाड़ी शामिल है पुलिस ने पांच आरोपी व एक नाबालिग सहित 6 आरोपियों से 6 मोटरसाइकिल जब्त की और इस तरह एक बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश किया |संपूर्ण कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंतरवेलीया सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार शर्मा ,प्रधान आरक्षक जितेंद्र सांखला ,आरक्षक बसु भूरिया, आरक्षक मनोज भूरिया की सराहनीय भूमिका रही |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ5 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!