Connect with us

झाबुआ

परहित जन सेवा संस्था द्वारा बैठक एवं होली मिलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन, महिला सदस्यों ने संस्था की प्रगति पर रखे अपने-अपने विचार

Published

on

झाबुआ से दौलत गोलानी की रिपोर्ट

झाबुआ। परहित जन सेवा संस्था झाबुआ द्वारा 29 मार्च, शुक्रवार देर शाम 6.30 बजे से स्थानीय छोटे तालाब स्थित श्री मनकामेवर महादेव मंदिर पर बैठक एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना राठौर उपस्थित थी। सर्वप्रथम बैठक में सभी महिला सदस्यों ने संस्था की प्रगति के संबंध में अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बाद होली मिलन कार्यक्रम मनाते हुएं एक-दूसरे को गुलाल लगाने के साथ पुष्प वर्षा की।
बैठक का एजेंडा अतिथि संस्था अध्यक्ष श्रीमती अर्चना राठौर ने प्रस्तुत करते हुए बताया कि आज यह बैठक पूर्व सदस्यों के पुनः नवीनीकरण करना, सदस्यता शुल्क जमा करना, ओर नवीन सदस्य बनाएं जाने तथा संस्था की आगामी कार्ययोजना के संबंध में रखी गई है। बाद सदस्य श्रीमती वीणा भार्गव ने सुझाव दिया कि हमारी संस्था में जो भी प्रतिभावान सदस्य है, उनकी प्रतिभाआें को निखारने का प्रयास इस संस्था के माध्यम से किया जाए। संस्था द्वारा ऐसे व्यापार एवं उद्योग संचालित हो, जिसमें महिलाओं को रोजगार मिलकर वे आत्मनिर्भर बन सके।
हाथीपावा पर किए जाए आयोजन
सदस्य विजया लक्ष्मी शुक्ला एवं गरिमा आचार्य ने कहा कि संस्था की सभी सदस्य, जिस दिन भी अवका हो, उस दिन हाथीपावा पर पिकनीक का आयोजन किया जाए एवं अन्य कार्यक्रम रखे जाएं। मीना रावत ने सुझाव दिया कि संस्था द्वारा आज से वीसी प्रारंभ की जाए एवं एक वीसी संस्था के कार्य के लिए डोनेट की जाए।
प्रतिमाह हो संस्था की बैठक
श्रीमती मंजुला देराश्री ने कहा कि सभी के एकत्रित सदस्यता शुल्क का उपयोग संस्था के किसी बड़े आयोजन में किया जाए। विजया बजाज ने कहा कि प्रतिमाह संस्था की बैठक आयोजित हो, उसमें संस्था द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की जाए। इस अवसर पर सभी ने सामूहिक रूप से गायत्री परिवार से जुड़कर प्रति गुरूवार को अपने घर पर साधना करने एवं हिन्दू संस्कारों के अनुसार अपने बच्चों के जन्मदिवस एवं विवाह वर्षगांठ मनाने पर सहमति व्यक्त की। इस अवसर पर संस्था की वरिष्ठ सदस्य सुीला भट्ट एवं विजय लक्ष्मी शुक्ला की वरिष्ठता को देखते हुए उन्हें संस्था का मार्गर्दाक एवं संरक्षक मनोनीत किया गया।
सूखे रंगों से खेली होली
बाद सभी ने होली मिलन कार्यक्रम मनाते हुए एक-दूसरे को सूखा रंग गुलाल लगाया एवं एक-दूसरे पर जमकर पुष्प वर्षा की। साथ ही होली मिलन समारोह की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से मतदाता जागरूकता भी संदे दिया। यह कार्यक्रम करीब एक घंटे तक चला। इस अवसर पर परहित संस्था के अन्य सदस्यों में श्रीमती नलिनी बैरागी, मोना स्मृति भट्ट, वर्षा बैरागी, मनोरमा डावर, गायत्री बैरागी, पूजा, रेखा, ललिता गोस्वामी आदि उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वीणा भार्गव ने किया एवं आभार विजया बजाज ने माना।

फोटो 002 -ः होली मिलन कार्यक्रम में महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग लगाया एवं मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ38 mins ago

जीनाग्या छाजेड़ ने सेवाभारती प्रकल्प पर सहयोग राशी भेट की

झाबुआ2 hours ago

जिले में विकास कार्यों को तेज़ी से पूरा करने पर दें जोर, समय-सीमा का सख्ती से हो पालन – प्रभारी मंत्री श्री काश्यप बैठक में अनुपस्थित स्मार्ट सिटी सीईओ को नोटिस देने के निर्देश प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिले की परिचयात्मक समीक्षा बैठक संपन्न

झाबुआ2 hours ago

भोपाल की बैठक में रतलाम के सी.एम.राईज स्कूल की उपलब्धि पर करतलध्वनि से स्वागत

झाबुआ3 hours ago

नवरात्रि मे कस्तूरबा नगर गरबा समिति करेगी नवाचार फूहड़ गीत नही बजेगे, पाश्चात्य परिधान नही चलेंगे

झाबुआ3 hours ago

फॉरेस्ट बाय हार्टफूलनेस प्रोजेक्ट के तहत कलेक्टर श्री बाथम तथा अधिकारियों ने पहाड़ी पर पौधारोपण किया

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!