Connect with us

झाबुआ

कोरोना सैंपल की जांच में पिछड़ा झाबुआ, अब इंदौर पर भी निर्भरता जारी

Published

on


कोरोना संक्रमण के इस दौर में कई ऐसे जिले हैं जहां इलाज के व्यवस्था तो कम है ही, ये जिले अपनी जांच कर पाने में भी असमर्थ हैं. ऐसा ही हाल है झाबुआ का…
झाबुआ। कोरोना महामारी को जिले में दस्तक दिए 4 महीने से ज्यादा का समय गुजर चुका है, बावजूद आदिवासी बहुल झाबुआ जिला कोरोना की जांच के लिए अब तक आत्मनिर्भर नहीं बन पाया. कोरोना लक्षण और संभावित मरीजों के सैंपल की जांच के लिए अब तक झाबुआ पूरी तरह से इंदौर पर निर्भर है. सरकार ने फौरी तौर पर जिले को राहत देने के लिए यहां पर ट्रू नॉट मशीन जरूर भेजी मगर वह भी लिए जाने वाले सैंपलों की जांच करने में नाकाफी साबित हो रही है, लिहाजा 4 महीनों बाद भी झाबुआ के सैंपल जांच के लिए इंदौर भेजे जा रहे हैं.
कोरोना सैंपल जांच में पिछड़ा झाबुआ ट्रू नॉट मशीन नाकाफी
झाबुआ में कोरोना सैम्पलों की जांच के लिए दो ट्रू नॉट मशीन लगाई गई है जो अधिकतम 40 सैंपल की जांच रोज कर सकती है. एक मशीन में 2 सैंपल की जांच में तकरीबन 1 घंटे का समय लगता है. ऐसे में दिन भर अनुभवी लैब टेक्नीशियन भी 12 से 14 घंटे के काम के बाद महज 30 से 40 सैंपल की जांच रिपोर्ट ही तैयार कर पाता है. वहीं कई बार मशीन में लगने वाली एक्यूमेंट तो कभी किट की कमी से स्थानीय स्तर पर जांच प्रभावित होती है.

सैंपलिंगरिपोर्ट में देरी बढ़ाती है संक्रमण
जिले में बीते एक पखवाड़े में दो सौ से अधिक मरीजों के कोरोना संक्रमित होने के बाद विभाग ने सैंपलिंग की स्पीड बढ़ा दी है, जिससे हर रोज 300 से 400 सैंपल जांच के लिए इंदौर भेजे जा रहे हैं. सैंपल की जांच इंदौर में होने और जांच रिपोर्ट आने में देरी के चलते लोगों में भय का माहौल बना रहता है. सिविल सर्जन डॉ बीएस बघेल ने बताया कि झाबुआ जिले में औसतन 300 से 400 सैंपल जांच के लिए इंदौर जा रहे हैं. वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ शैलेक्सी वर्मा ने बताया कि कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट आने में देरी से चलते कई बार संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़ जाता है.कोरोना जांच लैब मे अब तक 7103 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 6400 से ज्यादा सैंपल इंदौर भेजे गए हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब सैंपल की जांच महानगरों में हो रही है तो स्थानीय स्तर पर इलाज की क्या व्यवस्था होगी.।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ15 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!