Connect with us

jhaknawada petlawad

बड़े हर्षौल्लास के साथ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की 76 वी वर्षगांठ शासकीय पीएम श्री स्कूल झकनावदा में मनाई गई

Published

on

*

*नन्हें मुन्ने बच्चो ने शानदार प्रस्तुति दे कर खूब तालिया बटोरीं*

*झकनावदा(राजेश काॅसवा):-* नगर में आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की 76 वी वर्षगांठ बड़े धूम धाम ओर हर्षौल्लास के साथ मनाई गई। संकुल संस्था द्वारा प्रभात फेरी में नन्हे बच्चों द्वारा हाथों में तिरंगे लहराते हुवे गगन भेदी नारो के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से होकर स्कूल परिसर में पहुंची। तत्पश्चात कार्यक्रम के शुभारम्भ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर अतिथियों और संस्था  प्राचार्य आर.के.चौरसिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर परीक्षितसिंह राठौर ने की,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र राठौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष झकनावदा,कार्यक्रम के विशेष अतिथि समाजसेवी श्रेणिक कुमार कोठारी,पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष फकीरचंद माली, मांगीलाल चौधरी,सरपंच पति बालू मेडा,सचिव विनोद देवदा,पत्रकार मनीष कुमठ,संजय व्यास,नारायण राठौड़, शुभम कोटड़िया, शांतिलाल सोलंकी आदि का संस्था द्वारा माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात नन्हें मुन्हें बाल कलाकारों द्वारा एकल, युगल एवं सामूहिक नृत्य कर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें बिजली व पानी बचाओ नृत्य ने खुब तालियां बटोरीं यह नृत्य हर किसी के लिए प्रेरणादायक रहा। प्रत्येक प्रस्तुतियों पर उपस्थित अतिथियों ने बच्चों का उत्साह वर्धन बढ़ाते हुवे पारितोषिक प्रदान किए गए।
इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर,विद्यागुरु इंग्लिश एकेडमी, के छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।              इस अवसर पर राकेश कुमार मग,हेमेंद्र कुमार जोशी,नारायण दास बैरागी, श्रीकांत यादव, शैलेंद्र सोलंकी,पार्वती चौहान,प्रतिभा सोलंकी, रंजना बर्फा,शीला कोठारी,मोनू सोलंकी, कैलाश कटारा,भमरसिंह परमार,रितिका चौहान, शिवानी चौहान,आरती मिस्त्री,ज्योति राव,नेना मिस्त्री,रितेश डामोर, वंदना मचार,अमन राठौर,उंकार चौयल, अरुण सोलंकी,रीना डामोर,प्रियंका डामोर आदि उपस्थित रहे। सभी का बालक प्राथमिक विद्यालय में सहभोज का आयोजन भी रखा गया।आयोजन का संचालन शत्रुघ्न मालवीय ने किया।आभार संकुल प्राचार्य चौरसिया ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!