Connect with us

झाबुआ

लोकायुक्त ने थांदला बीआरसी को रिश्वत लेते पकड़ा रंगे हाथों

Published

on


थांदला-  विकास खंड के खंड स्त्रोत समन्वयक संजय सिकरवार ओर कार्यालयीन प्यून श्याम लाल को लोकायुक्त टीम इंदौर ने सोमवार को कार्यालय में स्कूल मान्यता संबंध में 11 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।
लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय ने बताया कि ग्राम बेडवा के रूसमल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि बेडवा स्थित ज्ञान गंगा एकेडमी जोकि वर्ष 2018 से संचालित होती आ रही है उसकी वार्षिक मान्यता प्रदान करने हेतु बीआरसी संजय सिकरवार 18 हजार रुपए की मांग कर रहा था। जैसे तैसे 11 हजार रुपए में बात तय हुई थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद केमिकल युक्त रुपए शिकायत करता रूसमल को दिए ओर जाल बिछा कर रिश्वत देने भेजा। जैसे ही रूसमल ने प्यून श्यामलाल के माध्यम से बीआरसी संजय सिकरवार को रुपए दिए वैसे ही टीम ने दोनों को धर दबोचा और हाथ धुलवाए। बताते हे विकासखण्ड के अधिकांश सीएसी, तथा संकूल स्कूल के अध्यापक सिकरवार के रिश्वती आतंक से परेशान थे। जैसे ही खबर नगर में आग की तरह फैली वैसे ही बीआरसी कार्यालय के बाहर लोगों का हुजूम उमड़ने लगा। बीआरसी संजय सिकरवार पुराने कार्यालय जहां सीएम राइज स्कूल बनाना हे को खाली करने को तैयार नहीं थे बमुश्किल वहां से खाली कर ऐसा एकांत स्थान तलाश रहा था जहां किसी का आना जान न के बराबर हो और अपनी मनमानी कर सके। फिलहलाले में लोकायुक्त पुलिस भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्यवाही की।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!