Connect with us

झाबुआ

संभागायुक्त कार्यालय में ‍सिंहस्थ-2028 के पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Published

on





*संभागायुक्त श्री दीपक ‍सिंह ने अधिकारियों को सभी तरह के निर्माण एवं संधारण के कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये*

   झाबुआ 20 मार्च 2025। संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में आज संभागायुक्त कार्यालय में सिंहस्थ-2028 को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर संभाग में स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा हेतु गूगल मीट के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।
   बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर झाबुआ नेहा मीना एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान उपस्थित रहे।
   बैठक में संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने सभी अधिकारियों को सिंहस्थ पूर्व सभी तरह के निर्माण एवं संधारण के कार्य की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। बैठक में श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वर्ष 2028 में उज्जैन में सबसे बड़ा धार्मिक एवं आध्यात्मिक मेला सिंहस्थ का भव्य आयोजन होना है। इसके लिए निर्धारित समय सीमा में सभी प्रकार के निर्माण एवं संधारण के कार्य जिसमें सड़क निर्माण से लेकर पुल-पुलिया निर्माण, ड्रेनेज, विश्राम गृह, यातायात पार्किंग, मेडिकल केयर, फायर सेफ्टी आदि कार्य कराना सुनिश्चित करें। सभी कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समय सीमा का विशेष ध्यान रखें।
           बैठक में संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि सिंहस्थ मेले में उज्जैन जाने वाले श्रद्धालु इंदौर से होते हुए ज्योर्तिलिंग औंकारेश्वर के साथ-साथ महेश्वर, मण्डलेश्वर, धार भोजशाला, धार की ऐतिहासिक बावड़ी, माण्डव, हनुवंतिया, असीशरगढ़ किला, कट्ठीवाड़ा, सेंधवा किला आदि धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर दर्शन एवं भ्रमण के ‍लिए भी जायेंगे। अत: इन सभी धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर शुद्ध पेयजल, विश्राम करने के लिए छायादार स्थल, शौचालय, पार्किंग आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जाये।
             बैठक में संभागायुक्त श्री सिंह ने पिछले दिनों प्रयागराज में सम्पन्न हुये कुंभ मेले का उदाहरण देते हुए कहा कि वहाँ प्रशासन ने अस्थाई यातायात पार्किंग की व्यवस्था मुख्य मेले से कई किलोमीटर दूर की थी, ताकि पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं हो। सिंहस्थ मेले में रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु ‍होल्डिंग एरिया बनाया जाये। ओंकारेश्वर सहित महेश्वर एवं मण्डलेश्वर के घाटों की सफाई की जाये। इंदौर संभाग में आने वाली नर्मदा सहित क्षिप्रा, गंभीर, माही, अनास, ताप्ती की सफाई की जाये। डॉक्टर एवं नर्सेस की निरंतर उपस्थिति के साथ चलित मेडिकल युनिट स्थापित की जाये। मूलभूत चिकित्सकीय सुविधाएं जैसे ऑक्सीजन, दवाईयाँ एवं सीपीआर की पर्याप्त उपलब्धता आपातकालिक परिस्थितियों के लिए अस्थायी ‍‍चिकित्सकीय व्यवस्था की जाये। श्रद्धालुओं के ‍‍लिए अस्थाई बस स्टेण्ड, सार्वजनिक एवं निजी वाहनों के लिए अस्थाई पार्किंग, अस्थाई आश्रय स्थल भी बनाये जाये। बैठक में सभी अधिकारियों ने अपने सुझाव रखे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!