Connect with us

Ranapur

हत्या कर फरार हुए आरोपी को राणापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

✍️ नावेद रजा 📱9617057506

राणापुर। घटना दिनाकं 12.05.2024 के 23.00 बजे फरियादी उमेश पिता अजमेरसिंह चंगोड़ उम्र 19 साल निवासी ग्राम भोरकुंडिया के काका कैलाश पिता कैशरसिंह चौंगड 40 साल नि. भोरकुंडिया ने आरोपी आकाश को बोला की तु मेरी भतीजी को भगाकर ले गया था उसका निराकरण क्यो नही करता कहने पर आरोपी आकाश, आयुष और सुनिल मोटर साईकिल लेकर घर के बाहर आये और आरोपी आकाश ने जान से मारने की नियत से फरियादी के काका कैलाश पिता कैशरसिंह चौंगड 40 साल नि. भोरकुंडिया को देशी कट्टे से फायर कर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी जिस पर थाना राणापुर पर अपराध क्रमांक 350/2024 धारा 302,34 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था ,प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा तत्काल प्रकरण के सभी आरोपीयो को गिरफ्तार किये जाने हेतु सख्त निर्देश दिये एवं आरोपीयो की गिरफ्तारी हेतु ईनाम भी घोषित किया गया। इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे, एवं एसडीओपी झाबुआ श्रीमति रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में प्रकरण के आरोपी आयुष पिता राजु चंगौड उम्र 23 साल निवासी भोरकुंडिया एंव मुख्य आरोपी आकाश पिता मेहताब भयडिया उम्र 20 साल निवासी भोरकुंडिया को गिरफ्तार किया जा चुका था एवं शेष आरोपी सुनील घटना दिनांक से फरार होकर अलग अलग स्थान बदल कर निवास कर रहा था, जिस पर 2500 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था, आरोपी सुनील की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक श्री दिनेश रावत द्वारा थाना राणापुर की अलग अलग टीमे बनाकर लगातार आरोपी को ढूंढने के लिये लगाई गई थी, एवं दिनांक  22.03.2025 को पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सुचना पर कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी सुनिल पिता बालु चौंगड उम्र 21 साल निवासी भोरकुंडिया को गिरफ्तार किया गया।

सराहनीय कार्यः- उक्त सराहनीय कार्यवाही मे थाना राणापुर प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश रावत, उपनिरीक्षक जगदिश पटेल , सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्रसिहं रघुवंशी, प्रधान आरक्षक 502 तेरसिंह अखाड़िया, आरक्षक 607 दिनेश , आरक्षक 163 विवेक कुमार एवं आरक्षक 446 सुनिल का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!