Connect with us

Ranapur

शेख परिवार के नन्हे नन्हे बच्चो ने रखा पहला रोजा

Published

on

14 घंटे भुखे प्यासे रहकर की खुदा की इबादत

✍️ नावेद रजा 📱9617057506

राणापुर। मुस्लिम समाज का पवित्र महीना रमजान अब खत्म होने को है। संभवतः रविवार को चांद नजर आ जाएगा तथा रमज़ान का पवित्र महीना  खत्म हो जाएगा। मुस्लिम समाज सोमवार को ईदुल फितर का त्योहार मनाएगा। रविवार को चांद ना दिखने पर यह पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। गुरुवार व शुक्रवार की दरमियानी रात समाज ने शब ए कद्र का पर्व मनाया व रात जागकर  खुदा की इबादत की। रमज़ान माह के चलते समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है समाजजन उत्साह पुर्वक रोजा रखकर खुदा की इबादत कर रहे हैं। समाज के अनेक नन्हे नन्हे बच्चे अपनी जिंदगी का पहला रोजा रख रहे हैं। इसी कड़ी में नगर के‌ शेख परिवार के दो‌ नन्हे नन्हे बच्चे इनाया जकीउद्दीन शेख (7 वर्ष) व हम्ज़ा रमीजुद्दिन शेख पटवारी (7 वर्ष) ने अपनी जिंदगी का पहला रोजा रखा। परिवार के हाजी नईमउद्दीन‌ शेख पटवारी ने बताया की‌ बच्चो ने सुबह 5 बजे से पहले सेहरी करने के बाद दिन भर खुदा की इबादत करते हुए शाम को 6.42 पर रोजा इफ्तार कर रोजा खोल कर दिन भर गर्मी को मात देते हुए अपनी जिंदगी का पहला रोजा पुरा करा। बच्चों ने लगभग 14 घंटे भुखे प्यासे रहकर रोजा रखकर खुदा की इबादत  की‌ इस अवसर पर परिवारजनों ने पुष्पमाला पहनाकर उनका सम्मान करा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!