Connect with us

झाबुआ

इंदौर सम्भाग के आयुक्त डॉ. शर्मा द्वारा झाबुआ जिले में कोराना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिये किये जा रहे कार्यों की सघन समीक्षा

Published

on

Made by Angel gadia


झाबुआ – । इंदौर सम्भाग के आयुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने गुरूवार को वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से झाबुआ जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिये किये जा रहे कार्यों की सघन समीक्षा की। डॉ. शर्मा ने कोविड-19 के तहत जिले में बनाए गये कन्टेनमेंट एरिया की जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कन्टेनमेंट एरिया पर कडी नजर रखें। जिस क्षेत्र को कन्टेनमेंट किया गया है वहां के लोग कन्टेनमेंट एरिया से बाहर न निकले ताकि कोरोना वायरस न फैल सकें। इन कन्टेनमेंट एरिया में पुलिस, आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर को भी निगरानी के लिये ड्यूटी लगाई जावे। डॉ. शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिये आम जनता को जागरूक किया जाए। इसके लिये मैदानी अमले के माध्यम से तथा नगरीय क्षेत्र में कचरा वाहन तथा गांव में डोंड़ी पिटवाकर प्रचार प्रसार कराए। लोगों को मास्क का उपयोग करने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने और नियमों का पालन करने की सलाह दी जावे। साथ ही मास्क का उपयोग न करने तथा नियमों का पालन न करने पर पेनल्टी लगाई जावे। सम्भाग आयुक्त ने जिले में स्थित प्रायवेट अस्पतालों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने कोरोन टाईन सेंटरों तथा उनकी क्षमता की जानकारी ली और आश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा की सार्थक एप आरम्भ किया गया है। इसका अधिक से अधिक उपयोग करें।
कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने अवगत कराया कि जिले में कोविड-19 के तहत मरिजों के सेम्पल लेने के बाद उन्हें होम आईसोलेन्स में रखे जाने की व्यवस्था है। सेम्पल की रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर उन्हें तत्काल उपचार के लिये चिकित्सालय में रखा जाता है। जिले में कुल 8 फिवर क्लीनिक स्थापित है।
इस अवसर पर झाबुआ में स्थित वीडियों कान्फ्रेंसिंग कक्ष में कलेक्टर श्री रोहित सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. बघेल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री ज्योति परते, डॉ. राजाराम खन्ना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ17 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!