Connect with us

Ranapur

पुराना अस्पताल तिराहे पर टूटा बिजली का तार, बड़ा हादसा टला

Published

on

‘आज बच गए, लेकिन कल?’—रहवासी बोले क्या जिम्मेदार किसी बड़े हादसे से के इंतजार में है?

✍️ नावेद रजा 9617057506

राणापुर। नगर के सबसे व्यस्तम क्षेत्रों में से एक, पुराना अस्पताल तिराहा पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब अचानक एक बिजली का तार खंभे से टूटकर नीचे गिर पड़ा। तार टूटते ही खंभे से चिंगारियां निकलने लगीं, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए।

तार गिरकर एक पीकअप वाहन पर आ टकराया, हालांकि गनीमत यह रही कि उस समय तार में करंट नहीं था, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही पलों में आसपास भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

स्थानीय रहवासियों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब यहां इस तरह की घटना हुई हो। करीब 15 दिन पहले भी इसी स्थान पर बिजली के तारों से चिंगारियां निकलती देखी गई थीं। इसके बावजूद विद्युत विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

रहवासियों ने सवाल उठाया है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या किसी जनहानि के बाद ही ये जर्जर तार बदले जाएंगे? लोगों की मांग है कि बिना देर किए, पुराने तारों को हटाकर नई और सुरक्षित केबल डाली जाए, ताकि भविष्य में कोई अनहोनी न हो।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!