Connect with us

Ranapur

क्रेटा कार से शराब परिवहन करते राणापुर पुलिस ने धरदबौचा

Published

on



                        पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को अवैध गतिविधीयो में लिप्त अपराधियो की धरपकड करने हेतु लगातार निर्देशित किया गया था, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं अनुविभागीय अधिकारी झाबुआ श्रीमति रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक श्री दिनेश रावत द्वारा थाना राणापुर की पुलिस टीम बना कर अवैध गतिविधीयो में लिंप्त अपराधियों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जिसके तारम्य में राणापुर पुलिस टीम को मुखबीर की सुचना मिली की टाण्डी रोड पाडलवा क्षेत्र में एक क्रेटा कार जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP-09-ZS-6090  में शराब भर कर बैचने हेतु जा रही है, जिसे घेरा बंदी कर रोका तो अज्ञात बदमाश क्रेटा वाहन छोड कर भाग गया , क्रेटा वाहन में तलाश करते माउंट बीयर 6000 कम्पनी की कुल 38 पेटीयाँ जिसमें करीब 456 बल्क लीटर शराब कीमती 1,00,320 रुपये एवं क्रेटा वाहन की किमत करीब 15,00,000 रुपये सम्पुर्ण कुल 16,00,320 रुपये की जप्ति की गई ,अज्ञात आरोपी क्रेटा क्रमांक MP-09-ZS-6090 के चालक के विरुध्द आबकारी अधिनियम के तहत् थाना राणापुर पर अपराध क्रमांक  138/2025 धारा 34(2)36 आबकारी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
जप्त मश्रुकाः- 1. माउंट बीयर 6000 कम्पनी की कुल 38 पेटियाँ जिसमें कुल 456 बल्क लीटर शराब जिसकी किमत 1,00,320 रुपये
2.क्रेटा कार क्रमांक MP-09-ZS-6090  किमती 15,00,000 रुपये
नाम आरोपी- क्रेटा कार क्रमांक MP-09-ZS-6090 का चालक
सराहनीय कार्यः- उक्त सराहनीय कार्यवाही मे थाना राणापुर प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश रावत , प्रधान आरक्षक 384 गुलाबसिहं , प्रधान आरक्षक 320 जगतसिंह , , आरक्षक 144 संजु, एवं आरक्षक 122 नुरसिहं का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!