Connect with us

झाबुआ

जिले में 4 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय व 1 कन्या शिक्षा परिसर का सीबीएसई द्वारा 10वी एवं 12वी का परीक्षा परिणाम घोषित

Published

on





            झाबुआ, 15 मई 2025। सीबीएसई (CBSE) बोर्ड द्वारा 13 मई 2025 को कक्षा 10वी एवं 12वी का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिले में कुल 4 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय व 1 कन्या शिक्षा परिसर झाबुआ ही संचालित है। जिले में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का कक्षा 10 वी का परीक्षा परिणाम 79.64 एवं 12 वी का परीक्षा परिणाम 48.28 रहा तथा कन्या शिक्षा परिसर झाबुआ का कक्षा 10 वी का परीक्षा परिणाम 67.65 एवं 12 वी का परीक्षा परिणाम 33.33 रहा। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों व कन्या शिक्षा परिसर झाबुआ से कुल 11 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 75 प्रतिशत से अधिक रहा है।
            एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, मोरकुंडिया की कक्षा 12 वी से कु. पायल बारिया 80.8% एवं 10वी से कु. आयुषी वसुनिया 75.6%, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय थांदला की कक्षा 12वी से कु. वेरोनिका बिलवाल 82.2% विकास पचाहा 75.8%, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेटलावद की कक्षा 10 से कु. सुनिता मावी 79%, प्रवेश भाभर 77% एवं 12वी से रिशी कटारा 78%, सुरेश मेडा 75.8%, कु. आशी चारेल 75.2% एवं कन्या शिक्षा परिसर झाबुआ की कक्षा 10 वी से कु. अर्चना खराडी 80.1% व 12वी से रोज वसुनिया 75.8% अंक प्राप्त किये।
            कलेक्टर नेहा मीना व सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा द्वारा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी गयी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!