Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर द्वारा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा बैठक ली गई

Published

on

म.प्र.लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के तहत समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण ना करने पर अर्थदंड अधिरोपित किया झाबुआ, 20 मई 2025। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन 181 पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत लंबित प्रकरणों को संवेदनशीलता के साथ संतुष्टिपूर्वक बंद कराए और प्रयास करे कि सीएम हेल्पलाइन में जिले की रैंक में सुधार किया जा सके। जिन अधिकारियों की रैंकिंग कम हैं उन्हें प्रगति लाने के निर्देश दिए। नॉन अटेंडेंट शिकायतों वाले अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई। शिकायतों को समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्वक निराकृत किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा मध्यशप्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के तहत अधिसूचित सेवाओ के आवदेनो को निर्धारित समय-सीमा में निराकरण ना करने पर जिले में पदस्थ विभिन्ने विभागो के पदाभिहीत अधिकारियो पर अधिनियम के प्रावधानो के अनुसार अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। कुल 10 पदाभिहीत अधिकारियों प्रत्येक पर 500/- रुपये का इस प्रकार कुल 5 हजार रुपए का अर्थदण्ड अधिरोपित कर सख्त चेतावनी दी गई कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के आवेदनो को निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित करे, समय सीमा में निराकरण ना करने पर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री भास्कर गाचले, डिप्टी कलेक्टर अवंधती प्रधान एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ5 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ5 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ6 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ7 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!