Connect with us

झाबुआ

शातिर,चतुर व आपराधिक प्रवृत्ति के व्यापारी ने घर में घुसकर की मारपीटरत्न संपत ज्वेलर्स के संचालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज , सोने की पोची की उधारी लेना महंगी पड़ी

Published

on

रतलाम  —– रत्न सम्पत ज्वेलर्स के संचालक सराफा व्यवसायी श्री पाल मांडोत एवं सचिन माण्डोत के खिलाफ फरियादी अशोक कुमार खिमेसरा ने माणकचौक पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवायी है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। इनके खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, दुकान की उधारी वसूलने के लिए गुण्डागिर्दी करने का आरोप लगाया है।
फरियादी अशोक कुमार खेमसरा ने पुलिस थाने पर दर्ज रिपोर्ट में बताया कि मैं लक्कड़पीठा रोड़ रतलाम पर रहता हूं और लकड़ी का व्यापार करता हूं। मैने रत्न सम्पत ज्वेलर्स से सोने की पोची वजनी 18.860 ग्राम की 180678 रुपये में क्रय की थी जिसका मैंने 165000 रुपये नकद भुगतान कर दिया था। शेष राशि मुझे देना थी किन्तु दिनांक 20 मई 2025 को श्री पाल मांडोत व उनका लडक़ा सचिन मांडोत दोनों मेरे घर पर आये और बोले मुझे रुपये आज ही चाहिए तो मैंने कहा आज मेरे पास रुपयों की व्यवस्था नहीं है तो इसी बात को लेकर सचिन मांडोत व उनके पिताजी श्रीपाल मांडोत ने अश्लील गालिया देना शुरू कर दी और आवेश में आकर मुझे लात घुसे थप्पड़ों से मारपीट करने लगे। मौके पर मेरी पत्नी मीना कुमारी एवं पुत्री अंजली एवं दामाद रितेश जैन ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी बेल्ट से मारपीट की और आखरी में यह कहकर गए कि बकाया राशि दे देना नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।
यहां यह उल्लेखनिय है कि आरोपी सराफा व्यवसायी के उपर पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड दर्ज है, महिला उत्पीडऩ एवं दहेज का मामला भी इस परिवार में चल चूका है। इसी के साथ इनके द्वारा संचालित सोना चांदी के व्यापार में पिछले वर्ष बड़ी मात्रा में सोना बरामद किया गया था, ऐसे आपराधिक व्यापारी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रतलाम से भी निष्पक्ष, जांच कराने की मांग की गई है। यह भी बताया जाता है कि सचिन मांडोत सामाजिक संगठन जैन सोशल ग्रुप मैत्री के सचिव के पद पर है । इस तरह के विवादित कार्य से जैन सोशल ग्रुप व जैन समाज की भी बदनामी हो रही है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!