Connect with us

DHAR

बेरोजगार युवाओं हेतु रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिस मेले का आयोजन 9 जून को रोजगार हेतु केरियर काउंसलिंग की जानकारी भी दी जाएगी

Published

on

 

धार, 4 जून 2025/ जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था इन्दौर नाका धार में जिला रोजगार कार्यालय, प्राचार्य आई.टी.आई. धार और महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र धार के संयुक्त तत्वाधान में 9 जून को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिस मेला (युवा संगम) कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से चयन कर रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। इनमें शंकर नुट्रिशन कम्पनी पीथमपुर, केश कंस्ट्रक्शन, हीम टेक्नोफोर्ज, एनालटेक लैब पीथमपुर, जील फैशन वियर प्रा. लि.ग्राम छायन बदनावर, युवा शक्ति फाउंडेशन प्रा.लि. पीथमपुर, कासमोश मेनपावर प्रा.लि. गुजरात आदि कंपनियां भाग लेंगे। ऐसे आवेदक जिनकी आयू 18 से 35 वर्ष है एवं योग्यता 5वीं से 10वीं, 12वीं एवं स्नातक, आय.टी.आय. उत्तीर्ण हो अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ जिला रोजगार कार्यालय आईटीआई केम्पस इन्दौर नाका धार में 11 बजे से दोपहर 3 बजे बजे तक उपस्थित होकर योग्यतानुसार रोजगार प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय धार में कार्यालयीन समय में सम्पर्क किया जा सकता है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इसी दिन केरियर काउंसलिंग का आयोजन भी शासकीय आईटीआई धार में किया जायेगा। जिसमे चयनित मनोवैज्ञानिक, विषय विशेषज्ञों द्वारा संस्था में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को केरियर काउंसलिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्वरोजगार से संबंधित और रोजगार पोर्टल के संबंध में भी जानकारी विस्तृत रूप से दी जायेगी ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!