Connect with us

DHAR

शहरी योजनाओं की प्रगति को लेकर कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक, दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश

Published

on


अवैध कालोनी निर्मित करने वाले कालोनाईजर/निर्माणकर्ताओं के विरूद्ध  एफआईआर दर्ज कराए – कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा

       धार, 5 जून 25/ कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार 5 जून को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में शहरी निकायों की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत 2.0, मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना, स्वच्छ भारत मिशन 2.0 सहित विभिन्न शहरी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
           बैठक में नगर निकायों द्वारा प्रस्तुत अद्यतन प्रतिवेदन, लंबित कार्यों की स्थिति, टेंडरों से संबंधित विषय, वित्तीय व्यय एवं आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी शहरी निकाय निर्धारित प्रारूप में अद्यतन जानकारी समय-सीमा में उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अद्यतन जानकारी की अनुपलब्धता पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ प्राप्त हो, कोई भी लाभ से वंचित ना रहे इसका विशेष ध्यान रखे।
          जिले में म.प्र. नगर पालिका (कालोनी विकास) नियम 2021 अनुसार समस्त नगरीय क्षेत्रों में पूर्व अस्तित्व में आई अवैध कालोनियों को वैध किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर द्वारा कालोनी लायसेंस, कालोनी विकास की अनुमति प्राप्त किये विना, भूमि पर अवैध कालोनी निर्मित करने वाले अनाधिकृत संबंधित कालोनी के कालोनाईजर/निर्माणकर्ताओं के विरूद्ध नियमानुसार एफआईआर दर्ज किए जाने के निर्देश दिए। संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी कार्यवाही सुनिश्चित कर कार्यवाही से अवगत कराए जाने के निर्देश दिए व कहा कि जिले में कही पर भी अवैध कॉलोनियों निर्मित ना हो अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।
           जिले में सप्लाई होने वाले पानी के संबंध में बहुत शिकायतें प्राप्त हो रही है इसलिए समस्त अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में घर घर जाकर पानी की गुणवत्ता की जांच किए जाने के निर्देश दिए। इसी के साथ ही जिले में स्वच्छता को लेकर कार्य किए जाने के निर्देश दिए । पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही कर लोगों को जागरूक किए जाने को कहा। मांडू में तालाब क्षेत्र में जो अतिक्रमण है, उसे हटाए जाने के निर्देश दिए।
         21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाना है  ।  इस संबंध में जो समस्त नगरीय क्षेत्रों में कार्यक्रम का आयोजन किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी योजनाएं प्राथमिकता के साथ पूर्ण की जाएं और जनता को समय पर लाभान्वित किया जाए। बैठक में नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ5 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!