Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर ने ग्राम सजेली मालजीसाथ में हुई भीषण वाहन दुर्घटना की जॉच हेतु जाँच समिति का गठन किया*

Published

on


*
          झाबुआ, 6 जून 2025। कलेक्टर नेहा मीना ने  04 जून 2025 को रात्रि में तहसील मेघनगर के ग्राम सजेली मालजीसाथ हाईवे स्थित रेलवे क्रासिंग फाटक पर निर्माणधीन ब्रिज हेतु चार पहिया वाहनों के आने-जाने हेतु बनाये गये डायवर्शन मार्ग पर भीषण वाहन दुर्घटना की जिम्मेदारी निर्धारित करने एवं लापरवाही करने वाले अधिकारी/कर्मचारी पर संपूर्ण घटना का दायित्व निर्धारण हो सके तथा आगे इस प्रकार की घटना घटित ना हो के लिए विस्तृत जॉच हेतु जाँच समिति का गठन किया गया।
           समिति में अध्यक्ष अपर जिला दण्डाधिकारी, जिला झाबुआ श्री जितेन्द्रसिंह चौहान, समिति के सदस्य कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग झाबुआ  आरिफ अहमद गौरी, उप पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री कमलेश शर्मा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एन.एच.ए.आई. रतलाम  संदीप पाटीदार, डिप्टी चीफ इंजिनियर रेल्वे रतलाम डिविजन  संजय त्यागी एवं इंचार्ज थाना प्रभारी यातायात झाबुआ  आर.सी.भास्करे होंगे।
             जाँच समिति उक्त दुर्घटना के कारणो तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय करते हुए भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो. सुझाव सहित विस्तृत जॉच प्रतिवेदन 10 दिवस में प्रस्तुत करेगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!