Connect with us

झाबुआ

झाबुआ जिले के पावन धाम तारखेड़ी में पांच दिवसीय देव स्थापना एवं यज्ञ का हुआ आयोजन* 

Published

on

*
*झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-*
4 से 8 जून 2025 तक विश्वमंगल हनुमान धाम तारखेड़ी में नए शिवालय का स्थापना महोत्सव मनाया गया जिसमें महामृत्युंजयेश्वर भगवान परिवार सहित विराजित हुए स्थापना दिवस से लेकर विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न किए गए जिसमें पंडितों के द्वारा मंत्रउच्चार के साथ मूर्तियां विराजित की गई महंत ऋषि वैष्णव ने बताया कि ब्रह्मलीन पूज्य पंडित राम प्रपंन जी महाराज एवं ब्रह्मलीन गुरुदेव पंडित कालीचरण दास जी वैष्णव की परंपरा अनुसार संचालित विश्वमंगल हनुमान धाम परिसर में शिव परिवार की स्थापना के लिए पांच दिवसीय आयोजन किया गया जिसमें बुधवार को पहले दिन मंडप प्रवेश,गणेश पूजन किया तथा गुरुवार को स्थापित देव पूजन,गंगा पूजन एवं अग्नि स्थापना की गई शुक्रवार को स्थापित देव पूजन एवं यज्ञ किया गया वहीं अंतिम दिन रविवार को देव स्थापना एवं यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ महाआरती की गई तथा तत्पश्चात दोपहर को महाप्रसादी वितरण की गई तारखेड़ी धाम के महंत ऋषि वैष्णव ने बताया कि महामृत्युंजयेश्वर महादेव का नवनिर्मित विशाल मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का पांच दिवसीय उत्सव मनाया गया नवनिर्मित मंदिर के समीप बनी यज्ञशाला में 5 दिनों तक हवन कुंड में सवा लाख आहुति दी गई यज्ञाचार्य पंडित कैलाशचंद्र जानी गरवाखेडी के द्वारा रविवार को दोपहर में पूर्णाहुत के साथ यज्ञ का समापन किया गया मंदिर में महाआरती की गई दो गुरुओं के मिलन से यज्ञशाला में जय जयकार होने लगी विश्वमंगल हनुमान धाम तारखेड़ी में प्रसिद्ध बालीपुर धाम के योगेश जी महाराज पहुंचे सबसे पहले भगवान का दर्शन पूजन कर दुर्गा चालीसा, हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तारखेड़ी धाम के ऋषिराज वैष्णव द्वारा उपस्थित दोनों महंतों को साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया भक्तों ने दोनों गुरुओं से आशीर्वाद एवं आशीर्वचन प्राप्त किए बलबारी धाम के निरंजन दास जी महाराज खेड़ापति हनुमान धाम अमझेरा के नारायण दास जी महाराज मंगल दास जी महाराज आदि संतों का कार्यक्रम में समागम हुआ सैकड़ो भक्तों ने यज्ञ पूर्णणाहुति में भाग लिया पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया कार्यक्रम में आसपास क्षेत्र सहित धार, झाबुआ, रतलाम, इंदौर, आदि जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्र से हजारों भक्त शामिल होकर महाप्रसादी ग्रहण की इस दौरान पूर्व विधायक प्रताप ग्रेवाल, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव यादव, एवं बालमुकुंद सिंह गौतम, अजय रामावत, अजमेर सिह भूरिया सहित भक्तों ने मंदिर पहुंचकर दर्शन लाभ लिए

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!