Connect with us

झाबुआ

कौशल विकास के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Published

on

रतलाम 10 जून 2025/ कौशल विकास के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री राजेश बाथम की अध्यक्षता में सोमवार को संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, अप्रेंटिस योजना एवं आईटीआई में प्रवेश पर चर्चा की गई एवं आवश्यक निर्णय लिए गए। कलेक्टर श्री बाथम ने बैठक में निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करवाए। पीएम इंटर्नशिप योजना, औद्योगिक प्रशिक्षण के लिए अप्रेन्टिस योजना में पंजीकरण के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करे। आई टी आई मे प्रवेश के लिए 16 जून अंतिम तिथि हैं, 8 वीं अथवा 10 वीं के बाद पढाई छोड़ चुके विद्याथियों को आई टी आई मे प्रवेश करवायें। उद्योगपतियों की बैठक लेकर प्रशिक्षित हितग्राहियों को रोजगार पर रखने के लिए प्रेरित करे, विद्युत विभाग के साथ समन्वय कर हितग्राहियों को प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध करवायें। मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के नियमों के अनुसार जिले के सभी छोटे-बड़े पात्र प्रतिष्ठानों को इस योजना से जोड़ें तथा अन्य सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए की सभी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री श्रंगार श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अनीता सागर, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सहायक संचालक श्रीमती रश्मि तिवारी, लीड बैंक मैनेजर श्री मोहनलाल मीणा, सामाजिक न्याय एवं कल्याण विभाग उपसंचालक श्रीमती संध्या शर्मा, महिला बाल विकास श्री आर. के. मिश्रा, प्राचार्य जिला नोडल श्री वाय. के. मिश्रा, जिले की समस्त शासकीय आईटीआई के प्राचार्य एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!