Connect with us

DHAR

नि:शुल्क हृदयरोग निदान शिविर 15 जून को इंदौर में
*हृदय संबंधी रोगियों का होगा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण*

Published

on

*
*शिविर आयोजन को लेकर संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न*
धार, 10 जून, 2025
संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में आगामी 15 जून को इंदौर में आयोजित होने वाली  नि:शुल्क हृदय रोग निदान शिविर को लेकर संभागायुक्त कार्यालय में आज बैठक आयोजित की गई है। बैठक में संभाग के सभी जिलों के स्वास्थ्य अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग से शामिल हुए। इंदौर से संयुक्त आयुक्त विकास श्री डी.एस. रणदा और क्षेत्रीय संयुक्त संचालक डॉ. पूनम गड़रिया शामिल हुए। यह शिविर श्री सत्य सांई सेवा संगठन मध्यप्रदेश तथा स्वास्थ्य  एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में ऐसे बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज किया जायेगा, जो हृदय की जन्मजात समस्या जैसे एएसडी, वीएसडी, पीडीए, हृदय में छेद आदि स्वास्थ्य समस्याओं से संबंधित है। ऐसे ह्दयरोगी मरीजों की विशेषज्ञों द्वारा जांच की जायेगी एवं आवश्यकतानुसार उनका इलाज अहमदाबाद अथवा राजकोट के सत्य साई हार्ट हॉस्पिटल में किया जायेगा।
बैठक में बताया गया कि संभाग के सभी जिलों में ऐसे बच्चों को चिन्हित कर लिया गया है, जिनका स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज किया जाना है। इंदौर जिले में 12 बच्चे हृदयरोगी हैं, जिन्हें ऑपरेशन की आवश्यकता है। इसी प्रकार बड़वानी में 9, बुरहानपुर में 11, धार में 13, झाबुआ में 13, खरगोन में 10, खण्डवा 11 और आलीराजपुर में 6 बच्चे चिन्हित किये गये हैं। इस प्रकार कुल 85 बच्चे चिन्हित किये गये हैं। सभी चिन्हित बच्चों को 15 जून को इंदौर में आयोजित नि:शुल्क हृदयरोग निदान शिविर में बसों के द्वारा लाया जायेगा और उनका विशेषज्ञ द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा। इसके बाद आवश्यकतानुसार इन बच्चों का ऑपरेशन श्री सत्य सांई हार्ट हॉस्पिटल में किया जायेगा। 
बैठक में संभागायुक्त श्री सिंह ने संभाग के सभी जिलों के स्वास्थ्य अमले को निर्देश देते हुए कहा कि श्री सत्यसांई विद्या विहार विजय नगर इंदौर में आयोजित नि:शुल्क हृदयरोग निदान शिविर में पीड़ित बच्चों और उनके परिजनों को लाने-ले जाने की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि किसी भी बच्चे और पालक को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
    संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि संभाग में यदि कोई हृदय रोगी बच्चे पंजीयन से छूट गये हों तो उनका संबंधित जिला कलेक्टर अथवा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से सम्पर्क कर शीघ्र पंजीयन करवायें, ताकि 15 जून को इंदौर में आयोजित नि:शुल्क हृदय रोग निदान शिविर से वंचित नहीं रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ4 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!