Connect with us

झाबुआ

“अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल में  सत्र शुरू होने से पहले शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण”

Published

on

झाबुआ —- अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल झाबुआ में दिनांक 11 जून को नए सत्र के प्रारम्भ में शिक्षकों का शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मधुबन पब्लिकेशन के श्री महिमन कश्यप तथा श्रीमती नेहा सिंह चौहान द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना करके की गई जिसमें विद्यालय के संस्थापक डॉ लोकेश दवे , संचालक डॉ चारुलता दवे तथा प्राचार्य डॉ रितेश लिमये के साथ समस्त अंकुरम विद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित रहे।
डॉ चारुलता दवे द्वारा श्रीमती नेहा का एवं डॉ लोकेश दवे द्वारा महिमन कश्यप का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया। इस अवसर पर डॉ लोकेश दवे ने कहा कि अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल समय-समय पर अपने शिक्षकों को प्रशिक्षित करता रहता है । शिक्षकों को हमेशा अपडेट रहना चाहिए।

प्रशिक्षक श्रीमती नेहा सिंह चौहान ने मनोरंजक तरीके से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया । उन्होंने बताया कि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से हम बच्चों को खेल-खेल में कैसे सीखा सकते हैं । पहले के समय में बच्चों के केवल पढ़ने और लिखने पर ही जोर दिया जाता था, किंतु वर्तमान समय में विद्यालय में बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जाता है। जिसमें अनेक गतिविधियों द्वारा बच्चों को सिखाया जाता है। वर्तमान समय में बच्चों के मानसिक स्तर पर जाकर किस प्रकार उन्हें सिखाना चाहिए, यह प्रशिक्षण में बताया गया । शिक्षण को हम किस प्रकार मनोरंजक और आकर्षक बना सकते हैं ,यह श्रीमती चौहान ने विभिन्न गतिविधियों के द्वारा समझाया ।

विद्यालय के संस्थापक डॉ दवे ने कहा कि शिक्षकों को हमेशा सीखते रहना चाहिए। प्राचार्य डॉ रितेश लिमये ने श्रीमती चौहान और श्रीमान कश्यप को कपड़े का बैग भेंट स्वरूप देकर उनका आभार व्यक्त किया।
सत्र का समापन ग्रुप फोटो के साथ किया गया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!