Connect with us

झाबुआ

स्वस्थ यकृत मिशन के तहत ग्लोबल फैटी लिवर दिवस 12 जून 2025 के अवसर पर निकाली गई जन-जागरूकता रैली*

Published

on



*

झाबुआ, 12 जून 2025। नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज वर्तमान समय में एक प्रमुख जन स्वास्थ्य समस्या बनकर उभरी है। मध्यप्रदेश सरकार ने स्वस्थ यकृत मिशन के अंतर्गत इस दिशा में नवीन पहल की है जिसका शुभारंभ 21 मई 2025 को राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ.  मोहन यादव के द्वारा किया गया। 
         मिशन के तहत 12 जून 2025 को “ग्लोबल फेटी लिवर दिवस” के रूप में मनाया गया । जिसके तहत जिले की जनता को जागरूक करने हेतु रैली का आयोजन प्रात: 08:00 बजें राजवाड़ा चौक झाबुआ से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अधिकारी डॉ. बी.एस. बघेल के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रारंभ करते हुए आजाद चौक, थांदला गेट एवं बस स्टैण्ड होते हुए जिला चिकित्सालय पर समापन किया।
          रैली समापन उपरांत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. बघेल के द्वारा फैटी लिवर की समस्या हो जाने पर कैसे दिनचर्या में परिवर्तन कर भविष्य में होने वाले स्वास्थ्य  जोखिमों से बचा जा सकता है इस बारें में जिला अस्पताल में उपस्थित आमजन को जागरूक किया गया।
          उक्त गतिविधि आयोजन के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री आर.आर. खन्ना, जिला एम एण्ड ई अधिकारी श्री प्रणय टेम्भरे, जिला सीपीएचसी सलाहकार श्री कैलाश चरपोटा, एनसीडी डाटा एण्ट्री ऑपरेटर श्री प्रवीण यादव, शासकिय नर्सिंग महाविद्यालय झाबुआ के मेंटर स्टाफ एवं छात्राऐं तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी/अधिकारी उपस्थि‍त थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!