Connect with us

DHAR

कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा  द्वारा ग्राम अकोलिया एवं पीथमपुर में हुए रेलवे विभाग के भूमि अधिग्रहण से संबंधित किसानो से की चर्चा

Published

on




     धार, 12 जून 2025/ कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा गुरूवार को  नगर पालिका परिषद पीथमपुर में इंदौर-दाहोद रेल लाइन प्रोजेक्ट अंतर्गत तहसील पीथमपुर स्तिथ ग्राम अकोलिया एवं पीथमपुर में हुए रेलवे विभाग के भूमि अधिग्रहण से संबंधित किसानो से चर्चा कर किसानों की बातों को सुना। बताया गया कि पीथमपुर और अकोलिया ग्राम में रेलवे द्वारा स्टेशन निर्माण हेतु करीब 46 किसानों की भूमि अधिग्रहण रेलवे द्वारा की है। इस संबंध में कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी किसानों से चर्चा कर उनकी बातों को सुना । किसानों द्वारा कहा गया कि हमें हमारी जमीन का उचित दाम अथवा रोजगार उपलब्ध हो, सभी के द्वारा अपनी बात कलेक्टर के सामने प्रस्तुत की गई। कलेक्टर द्वारा कहा गया कि आपकी बात शासन तक पहुंचाई जाएगी । इसी के साथ ही इस प्रोजेक्ट में किसानों से सहयोग की अपेक्षा जताई।
        यह लाइन इंदौर, धार और झाबुआ जिलों से होकर गुजरती है और यह गुजरात के दाहोद जिले से जुड़ती है। इस लाइन के पूरा होने से धार और उसके आसपास के जिलों को काफी फायदा होगा। यह परियोजना मध्य प्रदेश और गुजरात के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी और इस क्षेत्र के विकास को भी बढ़ावा देगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!