Connect with us

DHAR

जिला कौशल समिति की बैठक संपन्न  आईटीआई में महिलाओं के प्रवेश पर दिया जोर

Published

on

धार,   13 जून 2025/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कौशल समिति  की बैठक कलेक्टर सभा कक्ष में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्यत: आईटीआई में चल रहे प्रवेश के बारे में जानकरी प्राप्त की एवं सभी आईटीआई के प्राचार्य से प्रवेश के बारे में जानकारी ली तथा सभी को लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।  साथ ही आईटीआई में महिलाओं के प्रवेश पर भी जोर दिया | आईटीआई मनावर, आईटीआई धामनोद, आईटीआई गंधवानी के प्राचार्य को सिकली समुदाय के बच्चो को प्रवेश हेतु  20-20 बच्चो का टारगेट दिया गया | आई.टी.आई में प्रवेश की अंतिम तिथि 16 जून 2025 है |
बैठक में जिले में चल रही कौशल संबंधी योजना पर भी  चर्चा हुई। जिसमें इंटर्नशिप योजना, विश्वकर्म योजना एवं धार से ग्लोबल स्किल पार्क भोपाल में 20 छात्रों का चयन हुआ है जिसके लिए सी.ई.ओ सर ने आई.टी.आई. धार की प्रशंसा की एवं बधाई दी | जिले में 04 नवीन आई.टी.आई. के भवन संबंधी जानकरी भी ली । जिसमे तिलगारा आई.टी.आई. के प्राचार्य द्वारा भूमि के जल्द सीमांकन कराने हेतु आग्रह किया गया, सी.ई.ओ  सर ने इस पर जल्द कार्यवाही के निर्देश एस.डी.एम. धार को दिए |
इसी प्रकार आई.टी.आई. पीथमपुर में ग्राम पंचायत द्वारा आई.टी.आई. भवन के पास में बनाया गए  ट्रेन्चिंग ग्राउंड को हटाने के निर्देश संबंधितो को दिए गए | पीएम विश्वकर्मा योजना को शासकीय आई.टी.आई. में जल्दी से जल्दी प्रारंभ करने हेतु निर्देशित  किया गया |जिसमे जिला कौशल समिति के सभी सदस्य एवं जिला के अधिकारी उपस्थित रहे |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!