Connect with us

DHAR

आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तर पर बाढ़ एवं अतिवृष्टि हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित

Published

on

4 सत्रों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई

धार 13 जून 2025/ अपर कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकारी द्वारा जिले में आपदा प्रबंध की स्थिति को बनाये रखने के लिए प्रतिवर्ष के भांति इस मानसून वर्ष 2025 में जिला स्तर पर जनपद धार परिसर में स्थित बाढ़ एवं अतिवृष्टि कन्ट्रोल रूम में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से संबंधित सूचना एवं जानकारी प्राप्त करने हेतु जनपद धार परिसर को कन्ट्रोल रूम स्थापित किया है। जिसका दूरभाष नम्बर 07292-359735, 07292-181 हैं। कन्ट्रोल रूम के प्रभारी अधीक्षक, भू-अभिलेख श्री मुकेश मालवीय को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार बाढ एवं अतिवृष्टि से संबंधित सूचना एवं जानकारी प्राप्त व कार्य संपादन के लिये उक्त स्थापित कन्ट्रोल रुम पर 4 सत्रों प्रातः 6 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिये कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित कर्मचारी नियत तिथि एवं समय पर कन्ट्रोल रूम में उपस्थित रहकर बाढ़, अतिवृष्टि आदि की सूचना प्राप्त होने पर रजिस्टर में इन्द्राज करते हुए कन्ट्रोल रूम प्रभारी श्री मुकेश मालवीया अधीक्षक, भू-अभिलेख धार को मोबाईल नम्बर 7581823706 पर अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कन्ट्रोल रूम पर रखी गई पंजी में अपनी दैनिक उपस्थिति हेतु हस्ताक्षर कर उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा। ड्यूटी के दौरान यदि कोई उल्लेखनीय घटना घटीत नहीं होने या सूचना प्राप्त नहीं होने के संबंध में भी पंजी में तदनुसार टीप अंकित की जावेगी। अगर किसी भी विभाग के कर्मचारी का स्थानांतरण सेवानिवृत्त, लम्बी बिमारी, अवकाश पर है तो उसके स्थान पर संबंधित विभाग से ही किसी अन्य कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएंगी एवं उसकी सूचना कलेक्टर कार्यालय के राहत शाखा में भेजना सुनिश्चित करेंगे । संबंधित कर्मचारी कन्ट्रोल रूम में बिना पुर्वानुमति के अनुपस्थित रहता है तो, उनके विरुद्ध अनुशासत्मक कार्यवाही की जाएगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!