Connect with us

RATLAM

रियासत कालीन गुलाब चक्कर के नव श्रृंगारित परिसर में गूंजे रफी के नगमे

Published

on

रतलाम 13 जून 2025/ शहर के पुराने कलेक्टोरेट स्थित रियासत कालीन गुलाब चक्कर का नव श्रृंगारित परिसर गुरूवार को मोहम्मद रफी के सुमधुर नगमों से गुंजता रहा। स्वर श्रंगार म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने मोहम्मद रफी के चुनिन्दा सुमधुर गानो की प्रस्तुति दी। तब गाने दर गाने समा बनता गया तथा दर्शक मंत्रमुग्ध होते गये। कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने सभी कलाकारो की सराहना कर गुलाब चक्कर को शहरवासियों के लिए विशेष सौगात बताया। गुलाब चक्कर का शाम 7ः30 बजे से झिलमिलाती लाइटिंग शो का प्रदर्शन नियमित किया जा रहा है। ठीक इसके बाद संगीतमय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सिंगर व एंकर अल्फिया खान द्वारा भागवान श्री गणेश की पेश की गयी स्तुति से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसके बाद स्वर श्रंगार म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई जिनमें बड़ी दूर से आए है प्यार का तोहफा लाए है, चराग दिल का सुनाउ बहुत अंधेरा है, आया रे खिलोने वाला खेलखिलोने लेके आया रे, इसी तरह कई युगल गीत भी प्रस्तुत किए गए। कलाकारों में जलज शर्मा, अशफाक जावेदी, नयन सुबेदार, संजय परसाई, इकबाल खान, इंदु शर्मा के साथ ही तहसीलदार ऋषभ ठाकुर द्वारा भी गीतों की प्रस्तुति दी गई। आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राजेश बाथम, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्री रवि गुप्ता, श्री अरुण कुमार पाठक, श्री मनजीत देवड़ा सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी श्रोतागण उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!