Connect with us

झाबुआ

झाबुआ की बेटी निधि त्रिपाठी का एशियन चैम्पियनशिप के लिए चयन – पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामनाए

Published

on


झाबुआ – झाबुआ जिले की युवा खिलाड़ी कु. निधि त्रिपाठी ने 81 किलोग्राम भार वर्ग में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर एशियन मूथाई चैम्पियनशिप 2025 के लिए वियतनाम के गुयेन प्रांत में होने वाली प्रतियोगिता हेतु चयनित होकर जिले व मध्यप्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। यह चयन 12 जून 2025 को रोहतक, हरियाणा में आयोजित चयन प्रतियोगिता के माध्यम से हुआ, जहाँ निधि ने अपने दमदार प्रदर्शन से निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा निधि को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए वियतनाम में देश के लिए पदक जीतने का उत्साहवर्धन किया गया। श्री शुक्ल ने कहा कि “इस तरह की उपलब्धियाँ जिले की बेटियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करती हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देती हैं।” इस अवसर पर होमगार्ड कमांडेंट श्री पिल्लई, जिला खेल अधिकारी श्री विजय सलाम एवं निधि के प्रशिक्षक श्री सूर्य प्रताप सिंह ने भी उन्हें बधाई देते हुए चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। यह उपलब्धि न केवल निधि की व्यक्तिगत मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि यह झाबुआ जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी है। खेल विभाग एवं झाबुआ पुलिस ऐसे खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने हेतु प्रतिबद्ध है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!