Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर ने निम्न गुणवत्ता का निर्माण कार्य होने पर नाराजगी व्यक्त की

Published

on

झाबुआ – । कलेक्टर नेहा मीना ने जनपद थांदला के ग्राम पंचायत कोटड़ा में आदि आदर्श ग्राम योजना के तहत निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केन्द्र और जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रुफ वॉटर हार्वेस्टिंग एवं हेण्डपम्प रिचार्ज पिट का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने दोनों ही निर्माणाधीन संरचना का निम्न गुणवत्ता का निर्माण कार्य होने पर नाराजगी व्यक्त की गयी। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को सम्बन्धित सहायक यंत्री, उप यंत्री और ग्राम पंचायत के सचिव को नोटिस दिये जाने के निर्देश दिये। साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्र के निर्माण कार्य का वैल्युएशन कराये जाने के निर्देश दिये। स्वीकृत राशि से कम का वैल्युएशन पाये जाने पर दोषी से वसूली की जाए । कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को दल के साथ आकर कार्य की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला श्री तरुण जैन, सीईओ जनपद श्री देवेन्द्र बराडिया, तहसीलदार श्री अनिल बघेल एवं अन्य उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!