Connect with us

DHAR

खाद्य सुरक्षा विभाग की बदनावर में नमूना कार्यवाही*

Published

on

       धार 18 जून 2025। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश, के आदेशानुसार  एवं कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के दल के द्वारा बदनावर शहर में डेयरी एवं  मिठाई दुकानों पर कार्यवाही कर जाँच हेतु नमूने लिए । कार्यवाही में अणु नगर, बदनावर स्थित गोकुल दूध डेयरी पर उपस्थित विक्रेता श्री गोकुल सिंह पिता हुकुम सिंह असावत से मावा एवं पनीर के नमूना जाँच हेतु लिए । बस स्टैंड, बदनावर स्थित उपसरपंच चाय पर उपस्थित विक्रेता श्री विजय पिता श्री पुनिया रावत से मिश्रित दूध एवं अवन्ती जीरा कूकीज के नमूने जाँच हेतु लिए गए । बड़नगर रोड,  बदनावर स्थित बीकानेर स्वीट्स के मिठाई कारखाने से विक्रेता  नारायण सिंह राजपुरोहित से मावा बर्फी एवं आर जे ब्रांड टूटी फ्रूटी के नमूने जाँच हेतु लिए गए । बीकानेर स्वीट्स के पास खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत मिठाई निर्माण हेतु लाइसेंस नहीं पाए जाने पर बिना लाइसेंस का प्रकरण भी बनाया गया है ।
खाद्य सुरक्षा विभाग के दल में अभिहित अधिकारी श्री सचिन लौगरिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आर. जी. माऊटा एवं सुभाष खेडकर शामिल रहे । लिए गए नमूने जाँच हेतु राज्य खाद्य परिक्षण प्रयोगशाला जाँच हेतु भेजे गए है जहा से जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगामी कार्यवाही की जाएगी ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!