Connect with us

DHAR

म.प्र.राज्य बैडमिंटन स्पोटर्स अकादमी हेतु प्रतिभा चयन (टेलेन्ट सर्च) कार्यक्रम सम्पन्न

Published

on

धार, 19 जून 2025/ संचालनालय खेल और युवा कल्याण म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार खिलाड़ियों के प्रतिभा को तराशने के उद्देश्य से धार जिले के प्रतिभाओं का चयन ट्रायल म.प्र. राज्य बैडमिंटन स्पोटर्स, अकादमी भोपाल हेतु बैडमिंटन विधा में 17 जून  को स्व. राजा देवीसिंह बैडमिंटन हॉल, किला मैदान धार मे प्रतिभा चयन कार्यक्रम आयोजन किया किया गया।
उक्त प्रतिभा चयन ट्रायल (टेलेन्ट सर्च) के अंतर्गत बैडमिंटन के लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतिभा चयन मे खिलाड़ियों को  शटल रन, ब्राड जम्प, 100 मीटर दौड़ तथा ऊंचाई एवं खिलाड़ियों के सीखने की क्षमता के आधार पर उनका ट्रायल लिया गया।
चयन कार्यक्रम मे म.प्र. राज्य बैडमिंटन अकादमी ग्वालियर के मुख्य कोच हितेन्द्र सिंह पाल तथा जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, राजेश शाक्य, खेल प्रशिक्षक शालिनी मिश्रा तथा विभाग के युवा समन्वयक मनीष सोनी, अनिरूध्द चावड़ा, पूजा गुप्ता, बबीता पाल, नीतू सोनी आदि उपस्थित रहें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!