Connect with us

झाबुआ

युवा संगम” जिला स्तरीय रोजगार मेला 2 जुलाई को

Published

on





         झाबुआ, 25 जून 2025। मध्यप्रदेश शासन, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार तथा सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भोपाल तथा रोजगार संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा वर्ष 2025-26 के लिये जारी कैलेण्डर अनुसार प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को जिला स्तरीय युवा संगम रोजगार/स्व-रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला आयोजित किये जाने के निर्देश के अनुक्रम में 2 जुलाई 2025 बुधवार को शासकीय आईटीआई झाबुआ में प्रातः 11:00 बजे रोजगार/स्व-रोजगार योजनान्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
          इस आयोजन में निजी क्षेत्र की कम्पनियों/प्रतिष्ठानों में उपलब्ध लगभग 200-300 रिक्त पदों के लिये चयन किया जायेगा। जिले के शिक्षित बेरोजगार महिला/पुरुष अभ्यर्थी जिनकी उम्र 18-35 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता-5वीं से 12वीं, आईटीआई, पॉलीटेक्निक डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण हैं वे साक्षात्कार में सम्मिलित हो सकते हैं। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजनान्तर्गत पंजीकृत प्रतिष्ठानों द्वारा चयनित पात्र आवेदकों को शासन के नियमानुसार स्टाईपेण्ड दिया जायेगा। रोजगार मेले में शासन की हितग्राही मूलक योजनान्तर्गत हितग्राहियों को विभिन्न घटक विभागों द्वारा स्वीकृत ऋण के हितलाभ का वितरण भी किया जायेगा। शहरी व ग्रामीण इच्छुक आवेदक अपने शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य समस्त मूल प्रमाण-पत्रों, पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, समग्र आईडी एवं बायोडाटा सहित 2 जुलाई 2025 को शासकीय आईटीआई झाबुआ में आयोजित रोजगार मेले में उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते हैं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!