Connect with us

झाबुआ

शिशु मंदिर में आचार्यों का सम्मान समारोह आयोजित कर मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव

Published

on



मेघनगर: सच्चे गुरू सदैव जीवन को सार्थक करते हुए आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करते है। गुरू के प्रति श्रद्धा आस्था और सम्मान के भाव को कभी कम नहीं करना चाहिए क्योंकि गुरू के बिना ज्ञान संभवन नहीं और ज्ञान के बिना जीवन का कोई मूल्य नहीं हैं। उक्त उद्गार राजेंद्र सिंह सोनगरा ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित आचार्य सम्मान समारोह में व्यक्त किए।
सरस्वती शिशु मंदिर में गुरू पूर्णिमा पर्व उत्सव की तरह मनाया गया। भैया-बहनों ने उत्साह-उल्लास के साथ रंभापुर रोड़ स्थित परिसर में हवन-पूजन किया। गुरूजनों की चरण वंदना कर उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं में पढ़न पाठने कराने वाले आचार्यजनों, प्रधानाचार्य एवं सेवक-सेविकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विद्यालय समिति के कोषाध्यक्ष रमेश मेरावत एवं पत्रकार संघ मेघनगर के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोनगरा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ सरस्वती माता, ऊॅ, और भारत माता के चित्र के सम्मुख दिप प्रज्जवन कर किया गया। प्रधानाचार्य धनराज काग द्वारा अतिथि परिचय कराया गया। विद्यालय की रष्मि शर्मा, सोनल नायक, रानी भूरिया, निर्मला नायक, हिना नायक ने सनातनी परम्परा के अनुसार अतिथियों का कुमकुम तिलक एवं पुष्प श्रीफल भेट कर अभिवाद किया। विद्यालय की दीदी उषा काग, राकेष शर्मा, भाग्यश्री हाड़ा, सीमा नायक, षिवानी राठौर ने गुरूपूर्णिमा की महत्ता पर अपने विचार साझाा किए। मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह सोनगरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सनातन परम्परा में गुरू को भगवान से भी ज्यादा महत्व दिया गया है। जन्म देने वाली माता से लेकर हमारी सांसारिक और आध्यामिक यात्रा के दौरान कई लोग गुरू के रूप में हमे मिलते हैं जो हमारे जीवन की दषा और दिषा तय करते हैं। सोनगरा ने गुरु-शिष्य की महिमा के विषय पर कहा की अच्छी और ज्ञान की बाते सीखने में हमें कभी छोटा होने का भाव मन में नहीं लाना और ना ही जात-पात, ऊंच-नीच का भेद होना चाहिए। जहां से भी ज्ञान मिले ग्रहण करना चाहिए।
उपहार भेंट किए
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर में अपनी सेवाएं दे रही दीदीयों ,आचार्य, प्रधानाचार्य सहित सेवक-सेविकाओं को उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रियंका बरमंडिया, नैना शर्मा, रेखा शर्मा , रेखा पडियार, निर्मला नायक, वीभा नायक सहित समस्त स्टाफ ने उत्साह से सहभागिता की। संचालन मंजरी शर्मा एवं आभार राकेश शर्मा ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!