Connect with us

झाबुआ

संवेदनशीलता और सेवा का अनुपम उदाहरण*  

Published

on

 अणु पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जनजातीय सशक्तिकरण केंद्र बड़ा घोसलिया में दिखाया सेवा और संवेदनशीलता का भाव।

*थान्दला  (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)– अणु पब्लिक स्कूल थान्दला के विद्यार्थियों ने जनजातीय सशक्तिकरण केंद्र, बड़ा घोसलिया का भ्रमण करते हुए वहाँ के बच्चों के साथ समय बिताया, ड्रेस वितरण किया और सामाजिक सेवा का* अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने घर से लाई हुई मिठाइयाँ आश्रम के बच्चों में वितरित कीं और उन्हें अणु पब्लिक स्कूल थान्दला आने का निमंत्रण भी दिया।*

*इस सेवा कार्यक्रम का आयोजन रवि जी भाटिया (सेवा भारती मालवा प्रांत अध्यक्ष), हरिओम जी पाटीदार (झाबुआ जिला अध्यक्ष), श्रेणिक गादिया (संचालक, अणु पब्लिक स्कूल), और स्वप्निल जी (सेवा भारती मालवा सचिव) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

*प्रांत जनजातीय कार्य प्रमुख श्री रूप सिंह जी नागर ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि

ये बच्चे यदि चाहते तो कहीं और मनोरंजन कर सकते थे, लेकिन इन्होंने यहाँ आकर इन बच्चों के साथ समय बिताकर देश और समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता और सेवा-भावना को सिद्ध किया है।

*इस अवसर पर थान्दला के समाजसेवियों मे श्री महेन्द्र सोनी  ने 15000 रुपए,श्री दिनेश गुप्ता द्वारा ₹15,500 समाजसेवी राजू भाई कृष्णकांत  जी  सोनी ने 5000 रुपए की राशि आश्रम के विकास हेतु दान स्वरूप प्रदान की ।

*केंद्र के संचालक श्री प्रशांत जी ने छात्रों को जैविक खाद निर्माण प्रक्रिया और इसके ऑर्गेनिक खेती में महत्त्व की जानकारी दी।

श्री किशन जी ने बताया कि केंद्र में जड़ी-बूटियों की खेती को कैसे वृहद रूप दिया जा रहा है।*

*वहीं श्री चंदन जी ने विद्यार्थियों को अवगत कराया कि निकट भविष्य में युवाओं, विशेषकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्रैक्टर ड्राइविंग, मोटरसाइकिल रिपेयरिंग, ब्यूटी पार्लर, सिलाई, आयुर्वेदिक उपचार एवं निर्माण कार्यों से जुड़ी ट्रेनिंग्स उपलब्ध कराई जाएंगी।*

कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराने वाले विशिष्ट जन:*

 संतोष जी जैन ,

जितेन्द्र जी राठौर (सेवा भारती,झाबुआ सचिव)

संगीता जी सोनी (प्रदेश मंत्री)

विश्वास जी सोनी (समाजसेवी)

एवं गगनेश जी उपाध्याय, विजय जी जोशी, हर्ष गादिया, प्रकाश जी पाटीदार सहित अन्य सेवाभावी कार्यकर्ता

*कार्यक्रम के अंत में जनजातीय सशक्तिकरण केंद्र के समस्त पदाधिकारियों और संचालकों का आभार अणु पब्लिक स्कूल थान्दला के संचालक श्री प्रदीप गादिया द्वारा व्यक्त किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!