Connect with us

झाबुआ

झाबुआ कर सलाहकार परिषद की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ

Published

on


झाबुआ – मंगलवार को झाबुआ के होटल दादाजी रेस्टोरेंट में झाबुआ व अलिराजपुर जिले कर सलाहकार परिषद की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ । जिसमें सर्वसम्मति से एडवोकेट संजय व्यास को अध्यक्ष एवं सीए समकित भंडारी को सचिव मनोनीत किया गया।

शपथ ग्रहण एवं मिलन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में दिलीप सिंह  राठौड़ , सहायक आयुक्त राज्य कर जीएसटी उपस्थित थे । सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ कर सलाहकारो ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रचलित किया। तत्पश्चात मंचासीन मुख्य अतिथि, नवीन अध्यक्ष , सचिव एवं वरिष्ठ कर सलाहकारो का पुष्पहार द्वारा स्वागत किया गया । मुख्य अतिथि दिलीप राठौड़ ( सहायक आयुक्त राज्य कर जीएसटी ) द्वारा झाबुआ कर सलाहकार परिषद के नवीन कार्यकारिणी, मार्गदर्शक मंडल एवं कार्यकारिणी सदस्यगण की घोषणा कर , सभी को शपथ ग्रहण करवाई गई । तत्पश्चात मुख्य अतिथि, एवं वरिष्ठ कर सलाहकारो मनीष कोठारी ,सीए प्रमोद भंडारी और पूर्व अध्यक्ष संजय गांधी ने उद्बोधन देकर नवीन कार्य कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं दी तथा नवीन अध्यक्ष संजय एच व्यास ने अपने उद्बोधन में आगामी कार्य योजना से सभी अवगत कराया ।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि  दिलीपसिंह राठौड़ ( सहायक आयुक्त राज्य कर जीएसटी ) को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । इस शपथ ग्रहण एवं मिलन समारोह में झाबुआ, थांदला, पेटलावद,रायपुरिया, कल्याणपुरा, जोबट एवं अलीराजपुर से सीए एवं कर सलाहकारो के द्वारा सहभागिता की गई।  कार्यक्रम का संचालन का सीए बलवंत हाडा द्वारा किया गया एवं आभार नवीन सचिव सीए समकित भंडारी द्वारा व्यक्त किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!