Connect with us

झाबुआ

राहवीर योजना अंतर्गत पत्रकार चंद्रभान सिंह भदौरिया के नाम का प्रस्ताव राज्य स्तरीय समिति को अनुमोदन हेतु भेजा

Published

on

झाबुआ – राहवीर योजना के अंतर्गत घायल की निःस्वार्थ सहायता करने वाले झाबुआ के पत्रकार व सीबी लाइव चैनल के चीफ़ एडिटर  चंद्रभान सिंह भदौरिया निवासी राणापुर का प्रस्ताव राज्य स्तरीय समिति को स्वीकृति हेतु भेजा जा रहा है ।

जानकारी देते हुए जिला परिवहन अधिकारी कृतिका मोहटा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा आमजन में मानवता, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु प्रारंभ की गई “राहवीर योजना” के अंतर्गत हाल ही में एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। थाना कल्याणपूरा जिला झाबुआ से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार घटना दिनांक 03.04.2025 की रात्रि 20:00 बजे झाबुआ-मेघनगर रोड ग्राम पिपलिया में घटित एक सड़क दुर्घटना में घायल सुनील निनामा व मुकेश निनामा निवासी ग्राम पीपली पाड़ा को समय रहते जिला अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने का प्रयास करने वाले चंद्रभान सिंह भदौरिया ने मानवता की उत्कृष्ट मिसाल पेश की है। श्री भदौरिया द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित रूप से की गई सहायता को ध्यान में रखते हुए, जिला स्तरीय चयन समिति जिसके अध्यक्ष जिला कलेक्टर,सदस्य पुलिस अधीक्षक,जिला परिवहन अधिकारी एवं मुख्यस्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी होते हैं के द्वारा उनका प्रस्ताव ‘राहवीर योजना’ के तहत राज्य स्तरीय समिति को अनुमोदन हेतु प्रेषित किया जा रहा है। राज्य स्तरीय समिति द्वारा प्रस्ताव का परीक्षण कर नियमानुसार श्री भदौरिया को सम्मान एवं प्रोत्साहन राशि रुपए 25000 प्रदान करने पर निर्णय लिया जाएगा।

राहवीर योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की सहायता के लिए प्रेरित करना और उन्हें किसी भी कानूनी अथवा प्रशासनिक बाधा से मुक्त रखते हुए सम्मानित करना है। यह योजना न केवल समय पर सहायता के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित करती है, अपितु समाज में समर्पण और सहानुभूति के सकारात्मक मूल्यों को भी सुदृढ़ करती है।योजना के अंतर्गत 25000 की प्रोत्साहन राशि भी राहवीर को प्रदान की जाती है ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!